{"_id":"5c1414cebdec2253b969976c","slug":"101544819918-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटीईटी देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटीईटी देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने किया हंगामा
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) में एक केंद्र पर अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। अभ्यर्थियों का कहना था कि ओएमआर आंसर शीट और प्रश्नपत्र में जो कोड दिए गए हैं, वे असमान हैं। इस बात पर अभ्यर्थियों और केंद्र व्यवस्थापक के तीखी बहस भी हुई। जिले में यूटीईटी का आयोजन 33 केंद्रों पर हुआ। परीक्षा के लिए 21166 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 19099 ने परीक्षा दी। 2067 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
ईसी रोड स्थित मंगला देवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित यूटीईटी में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। अभ्यर्थियों का आरोप था कि ओएमआर शीट और प्रश्नपत्र के कोड बेमेल हैं। इससे उनकी परीक्षा बेकार हो जाएगी। विरोध के दौरान अभ्यर्थियों और कॉलेज प्राचार्य (केंद्र व्यवस्थापक) गायत्री रावत से तीखी बहस भी हुईं। परीक्षा देने पहुंची ऋचा और रेशमा आलम ने बताया कि स्कूल के 13 कमरों में परीक्षा कराई जा रही थी। इस दौरान कमरा नंबर छह में बैठे परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पुस्तिका में ओएमआर कोड अलग होने पर अभ्यर्थियों ने विरोध किया। इस बात पर प्राचार्य ने अभ्यर्थियों के साथ बदसलूकी की। कमरा नंबर छह में लगभग 24 अभ्यर्थी बैठे थे। ऋचा और रेशमा का कहना है कि उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पुस्तिका में ओएमआर कोड अलग होने से सभी 24 अभ्यर्थियों का परिणाम प्रभावित हो सकता है। ऐसे में दोबार परीक्षा कराने की जरूरत है। इस मामले में प्राचार्य गायत्री रावत से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका जवाब नहीं मिल सका। उनका पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा।