{"_id":"5b0c64e74f1c1bfd6e8b5096","slug":"101527538919-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिला आश्वासन, काम पर लौटे अधिशासी अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिला आश्वासन, काम पर लौटे अधिशासी अभियंता
Updated Tue, 29 May 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पेयजल निगम में वाहन की मांग को लेकर सामूहिक छुट्टी पर गए अधिशासी अभियंता सोमवार को कार्य पर लौटे आए। वहीं अधिशासी अभियंता एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीन कुमार राय ने पांच दिनों में वाहन की व्यवस्था नहीं होने पर फिर से मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है।
बता दें कि बीते दिनों एमडी की ओर से अध्यक्ष के लिए अधिष्ठान मद से 19.78 लाख रुपये की गाड़ी खरीद कर दी गई थी। इससे मुख्यालय में कार्यरत अधिशासी अभियंताओं में रोष बढ़ गया था। इसके बाद निगम की ओर से वाहन की व्यवस्था किए जाने तक छह ईई (अधिशासी अभियंता)16 मई से सामूहिक अवकाश पर चले गए थे। अधिशासी अभियंताओं के अवकाश पर जाने से कई योजनाओं का कार्य प्रभावित हो रहा था। एमडी भजन सिंह ने शनिवार को अधिशासी अभियंता एसोसिएशन के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द वाहन की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया था। इसी आश्वासन पर सभी अधिशासी अभियंता सोमवार से कार्य पर लौटे आए।