{"_id":"5ada52784f1c1b3c0a8b5b94","slug":"101524257400-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरखेत में कल मुफ्त होगी स्वास्थ्य की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरखेत में कल मुफ्त होगी स्वास्थ्य की जांच
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
बांदल घाटी के सरखेत गांव में कल (22 अप्रैल) को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उपयोगी परामर्श और आवश्यक दवाएं देंगी। शिविर में लोगों की कई जांचें भी मुफ्त की जाएंगी।
लोगों को घर के पास मुफ्त स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन रविवार 22 अप्रैल को राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरखेत में निशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श व दवा वितरण शिविर आयोजित करने जा रहा है। शिविर में श्री महंत इंदिरेश के स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, अस्थि रोग, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। साथ ही लोगों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी समेत अन्य जांचें भी मुफ्त की जाएंगी।
ग्राम प्रधान सरखेत आरती पंवार और ग्राम प्रधान सीतापुर नमनी देवी ने आस-पास के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने सरखेत के साथ ही सीतापुर, घंटू का सेरा, कुमाल्डा और आस-पास के अन्य गांवों के लोगों से भी शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया।