फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   900 करोड़ से सौंग नदी पर बनेगा बांध

900 करोड़ से सौंग नदी पर बनेगा बांध

Sat, 23 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
900 करोड़ से सौंग नदी पर बनेगा बांध
900 करोड़ खर्च कर सौंग नदी पर बनेगा बांध
विज्ञापन

-- डोईवाला में जैविक गुड़ उत्पादन के कोल्हू का शुभारंभ के दौरान सीएम ने की घोषणा
-- 25 को थानों में 66 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले सूर्यधार बांध का करेंगे शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
राजधानी देहरादून के लिए पर्याप्त पेजयल उपलब्ध कराने के लिए 900 करोड़ खर्च कर सौंग नदी पर बांध बनाया जाएगा, जिसके लिए योजना तैयार की जा रही है। यह घोषणा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को डोईवाला मेें भारतीय पेट्रोलियम संस्था की ओर से विकसित प्रदूषित नियंत्रित जैविक गुड़ उत्पादन कोल्हू का शुभारंभ करने के उपरांत किया। उन्होंने कहा कि राज्य के जैविक उत्पादनों की मांग देश भर में बढ़ रही है। सरकार जैविक कृषि को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है।
उत्पादन इकाई का भ्रमण करने के बाद आयोजित सभा में किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पर्वतीय राज्यों के जैविक उत्पादों की पूरे देश में चर्चा है। प्रदेश में जैविक खेती की संभावनाओं को देखते हुए सरकार बढ़ावा दे रही है। जैविक उत्पादों के लिए समुचित मूल्य और उचित बाजार की व्यवस्था पर भी सरकार फोकस कर रही है। कहा कि जैविक उत्पादों से किसानों की आर्थिकी मजबूत की जा सकती है। जैविक किसान दीपक उपाध्याय ने कहा कि जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए पशुपालन में बढ़ोतरी करनी होगी। भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के पंकज आर्य ने आईआईपी द्वारा विकसित की गई जैविक गुड़ उत्पादन कोल्हू के बारे में जानकारियां दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि थानो में 66 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले सूर्यधार बांध का शिलान्यास 25 दिसंबर को किया जाएगा। कहा कि डोईवाला विधानसभा की पेयजल और सिंचाई की समस्याओं के निदान में सूर्यधार बांध सहायक होगा। इसके अलावा 14 जनवरी को सीपैट की कक्षाओं की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने बताए खाद बनाने का गुर
डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किसानों को खाद बनाने के गुर भी बताए। कहा किसूखी घास, गोबर और हरी पत्तियों के मिश्रण से खाद तैयार की जा सकती है। परत दर परत मिश्रण को दबाकर खाद को तैयार किया जा सकता है। कहा कि जिस जैविक खाद के लिए किसानों को तीन माह का इंतजार करना पड़ता है। महज 20 से 25 दिनों में खाद को तैयार किया जा सकता है। कहा कि इस तरह किसान खाद तैयार कर लाभ उठा सकते है।

कार्यक्रम में यह लोग ने किया प्रतिभाग
कार्यक्रम में आईआईपी के डा अंजन रे, अमर कुमार जैन, वरिष्ठ किसान करन बोरा, गन्ना समिति अध्यक्ष ईश्वरचंद पाल, जैविक किसान सतीश पाल, मुकुल तोमर के अलावा मारखम ग्रांट ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह बाउ, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी, रामेश्वर प्रसाद लोधी, सहकारी बैंक अध्यक्ष डॉ. केएस राणा, पूर्व ब्लाक नगीना रानी, मुकुल तोमर , मोहित तोमर ,रोहित क्षेत्री, पंकज शर्मा, दिनेश सजवाण, विक्रम नेगी, गौरव चौधरी, श्रवण प्रधान, संजीव लोधी, ललित पंत, प्रवीण भट्ट, सुनील बर्मन, कोमल कन्नौजिया, राजेश पाल, देवेंद्र मान, राहुल लोधी, राजेश पाल, दीपक पाल, लच्छीराम लोधी, राकेश लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed