फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   100 school children of navoday vidyalay ill.

अल्मोड़ा: गंदा पानी पीकर नवोदय विद्यालय के 100 से ज्यादा बच्चे बीमार

Tue, 02 Aug 2016 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भतरौंजखान (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भतरौंजखान (अल्मोड़ा) Updated Tue, 02 Aug 2016 02:03 PM IST
विज्ञापन
100 school children of navoday vidyalay ill.
गंदा पानी पीकर बीमार पड़ गए बच्चे - फोटो : Getty Images

राजीव नवोदय आवासीय विद्यालय चौनलिया में दूसरे दिन भी 29 और बच्चों में बुखार के लक्षण पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुखार से पीड़ित बच्चों के ब्लड की जांच की और उन्हें दवाइयां दी गईं। डॉक्टरों ने कहा कि बुखार से पीड़ित बच्चों की स्थिति ठीक है। एक तरफ विद्यालय में शुद्ध पानी की आपूर्ति नहीं होती दूसरी ओर वहां सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है। माना जा रहा है कि इन्हीं कारणों से बच्चे बीमार हुए हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजी गई टीम ने विद्यालय में सफाई की।

विज्ञापन

 
मालूम हो कि राजीव नवोदय आवासीय विद्यालय चौनलिया में पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार फैला हुआ है। सूचना मिलने के बाद रविवार को सीएमओ डॉ. आरसी पंत के नेतृत्व में पहुंची डाक्टरों की टीम ने 103 बच्चों की जांच करके उन्हें दवाइयां बांटी। बुखार से पीड़ित 45 बच्चे रविवार को अपने घर चले गए। बाकि बच्चों की हालत अब बेहतर है।
विज्ञापन


इधर सोमवार को भिकियासैंण से आए डॉ. रंजन और डा. नंद लाल शुक्ला के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने 29 और बच्चों के रक्त की जांच की। इनमें बुखार के लक्षण पाए जाने पर इन बच्चों को भी दवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार के चलते 47 बच्चे लौटे घर
इधर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पंत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने सोमवार को विद्यालय में पहुंचकर शौचालयों, नालियों आदि की सफाई की।  इधर एसडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने सोमवार को दोबारा विद्यालय भी स्थिति का जायजा लिया और विद्यालय में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि बुखार से पीड़ित बच्चों का उपचार चल रहा है और स्थिति अब सामान्य है। अल्मोड़ा से पहुंचे डीईओ माध्यमिक एचबी चंद ने भी विद्यालय में प्रभारी प्रधानाचार्य और शिक्षकों के साथ बैठक करके व्यवस्थाओं को देखा। बुखार से पीड़ित दो और बच्चे सोमवार को घर चले गए। अब तक बुखार से पीड़ित 47 बच्चे घर लौट चुके हैं। जल संस्थान कर्मियों ने पानी की जांच की। उनका कहना है कि पानी प्रदूषित नहीं है। 

हॉस्टल में 286 बच्चे, सफाई कर्मी एक, सीएम का है गृह क्षेत्र

100 school children of navoday vidyalay ill.
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला

राजीव नवोदय आवासीय विद्यालय चौनलिया में भारी अव्यवस्था है। हॉस्टल में 286 बच्चे रहते हैं लेकिन इतने बच्चों पर सिर्फ एक सफाई कर्मचारी तैनात है जिससे वहां गंदगी रहती है। शौचालय भी अच्छी तरह साफ नहीं रहते। कई स्थानों पर भारी दुर्गंध आती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि गंदगी के कारण भी इस तरह की बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहता है।

फिर हो सकते हैं हादसे
मुख्यमंत्री हरीश रावत के गृह क्षेत्र में स्थित इस नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को आज तक शुद्ध पानी नसीब नहीं है। कुछ साल पहले विद्यालय के लिए हऊली से पानी की योजना मंजूर हुई, लेकिन ग्रामीणों ने वहां से पानी ले जाने का विरोध किया। अब जल संस्थान एक गधेरे से सीधे पंपिंग करके पानी की आपूर्ति करता है, लेकिन इस पानी को शुद्ध करने की कोई व्यवस्था नहीं है। दो साल पहले भी दूषित पानी पीने से दर्जनों बच्चे डायरिया से पीड़ित हो गए थे। 

विद्यालय में शुद्ध पानी की आपूर्ति के लिए जल संस्थान से प्रस्तावित योजना के क्रियान्वयन के बारे में सभी पक्षों से बात करके प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।   
-हेमंत कुमार वर्मा,एसडीएम भिकियासैंण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed