फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   1.11 lakh cheated from makeup artist by luring gifts

गिफ्ट के लालच में ठगे गई मेकअप आर्टिस्ट

Tue, 10 Aug 2021 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
1.11 lakh cheated from makeup artist by luring gifts
गिफ्ट पाने के चक्कर में एक मेकअप आर्टिस्ट साइबर ठगों का शिकार बन गईं। ठगों ने उन्हें दुबई से मेकअप किट भेजने का लालच दिया था। इसके बाद ठगों ने कभी कस्टम फीस तो कभी रिश्वत देने की बात कहते हुए उनसे 1.11 लाख रुपये अपने खातों में जमा करा लिए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राकेश गुसाईं ने बताया कि नेहा पपनोई निवासी चाणक्यपुरी, अजबपुर कलां मेकअप आर्टिस्ट हैं। इंस्टाग्राम के जरिए उनका एक व्यक्ति ने संपर्क हुआ था। दोनों के बीच व्हाट्सएप के जरिए बातचीत होने लगी। बीती माह 23 जुलाई को उसने दुबई से गिफ्ट के तौर पर मेकअप किट भेजने की बात कही । बताया कि 29 जुलाई को नेहा के पास एक महिला ने कॉल किया और बताया कि वह कस्टम ड्यूटी ऑफिस से बोल रही हैं। गिफ्ट पार्सल कस्टम मे फंसे होने की बात कही गई। पार्सल छुड़ाने के लिए 26 हजार रुपये मांगे गए। नेहा ने 26 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

इसके बाद कस्टम अधिकारी बन महिला ने दोबारा संपर्क किया। पार्सल में गोल्ड होने की बात कहते हुए 85 हजार मांगे। पैसे देने से इनकार किया तो दूसरी ओर से पार्सल सरकार को हैंडओवर करने और पुलिस जांच की धमकी देकर डराया गया। इस पर नेहा ने 85 हजार भी ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद पार्सल में अमेरिकी डॉलर होने की बात कहते तमाम तरह के झांसे दिए गए। ठगों ने उन्हें साढ़े तीन लाख रुपये पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए भी जमा कराने को कहा था। इस पर नेहा ने पुलिस ने शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed