फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women bank did not get success in dehradun

दून में कामयाब नहीं हो सका महिला बैंक

Fri, 01 Mar 2013 01:45 PM IST
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
देहरादून/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 01 Mar 2013 01:45 PM IST
विज्ञापन
women bank did not get success in dehradun

बजट में महिलाओं के लिए अपनी तरह के पहले सरकारी बैंक की घोषणा कर सरकार की मंशा बेशक महिलाओं को लुभाने की हो, लेकिन इसका कोई बड़ा फायदा नहीं दिखता। दून की बात करें तो यहां महिला बैंक का प्रयोग कामयाब नहीं हो सका।

विज्ञापन


तकरीबन पांच साल पहले पंजाब एंड सिंध बैंक की ओर से डालनवाला में महिला बैंक खोलकर उनकी दिक्कतों को दूर करने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह व्यवहारिक साबित नहीं हो सका।
विज्ञापन


उस बैंक में काम करने वाली महिला अधिकारियों, कर्मियों के साथ ही उनके लिए ही खाते खोलने की सुविधा प्रदान की गई थी। लेकिन वह घाटे का सौदा बनी, लिहाजा उसे बंद करना उचित समझा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही प्रयोग उत्तरांचल ग्रामीण बैंक की ओर से हुआ था इंदिरानगर शाखा को महिला शाखा के रूप में खोलकर। लेकिन इसमें भी बाद में पुरुष स्टाफ एडजस्ट करना पड़ा।

यह हुई थीं परेशानियां
- महिलाओं को फील्ड वर्क करने में दिक्कत
- लोन एडवांसेज का फॉलोअप न हो पाना
- सिक्योरिटी को लेकर पैदा हुई थीं समस्याएं

आज भी झेल रहीं महिलाएं
- बैंकिंग में दिक्कत क्योंकि अलग से लाइन नहीं
- उनके लिए अलग से काउंटर न होना
- सिंगल विंडो होने की वजह से काम में परेशानी

केवल महिला बैंक का कांसेप्ट सफल नहीं हो सका, क्योंकि इसके साथ कई तरह की दिक्कतें थीं। पुरुष कर्मियों को एडजस्ट किया गया है।
- प्रवीण, ब्रांच मैनेजर, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक (जीएमस रोड)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed