फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   trapped passengers pray to god

भगवान से कर रहे सकुशल घर पहुंचने की प्रार्थना

Wed, 19 Jun 2013 11:44 AM IST
कर्णप्रयाग/ब्यूरो
कर्णप्रयाग/ब्यूरो Updated Wed, 19 Jun 2013 11:44 AM IST
विज्ञापन
 trapped passengers pray to god

तीन दिन की भारी बारिश ने आमजन से लेकर चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर आए हजारों यात्रियों को बेहाल कर दिया है। यात्री अब सकुशल घर लौटने की भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। सोमवार शाम राजमार्ग अवरुद्ध होने पर तहसील प्रशासन ने करीब चार हजार यात्रियों की जीआईसी, जीजीआईसी, ब्लाक सभागार, प्राथमिक स्कूल भवन, नगर पंचायत सभागार, ट्रामा सेंटर, बार संघ कार्यालय और आईटीआई में व्यवस्था की।

विज्ञापन


इन स्थानों पर पहुंचकर मंगलवार को ‘अमर उजाला’ टीम ने यात्रियों से उनकी जुबानी उनकी परेशानियों की व्यथा जानने का प्रयास किया।

यात्रियों की जुबानी
हेमकुंड साहिब के दर्शनों को आए थे, लेकिन बारिश होने पर प्रशासन ने आधे रास्ते से ही हमें लौटा दिया। जिन हालातों में दो दिन गुजरे हैं। उससे बेहतर सोमवार की रात रही है। प्रशासन की अच्छी व्यवस्था थी।
विज्ञापन

- लक्की शेरगिल निवासी लुधियाना पंजाब

बदरीनाथ जा रहे थे। मोक्ष धाम से 23 किमी पहले ही प्रशासन ने हमें लौटा दिया। एक रात पीपलकोटी में गुजारी है। जैसे-तैसे कर्णप्रयाग पहुंचे। घर से परिजनों के फोन आ रहे हैं। हमसे ज्यादा वे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गिरीराज गुप्ता, निवासी मध्य प्रदेश

जो फिल्मों में देखा और किताबों में पढ़ा, उससे हकीकत में देख राेंगटे खड़े हो रहे हैं। हेमकुंड साहिब के दर्शन नहीं कर पाए, लेकिन अब घर जाने की जल्दी है।
-मनप्रीत सिंह, भटिंडा पंजाब

बदरीनाथ के दर्शन नहीं हो पाए, लेकिन जिन हालातों से सामना हुआ है, ऐसा पहले कभी देखा नहीं। बदरीनाथ से 20 किमी पहले ही हमें लौटने को कहा गया।
- मदन सिंह, नरुका जिला अलवर राजस्थान

इनकी भी सुनिए
बदरीनाथ धाम से बस चार किमी दूर रह गए थे, लेकिन लगातार बरसात और आपदा के कारण हमें लौटना पड़ा। मन में बदरी विशाल के दर्शन नहीं करने की टीस रह गई, लेकिन सकुशल लौटने से मन में शांति है।

- राम बाबू निवासी गोंडा यूपी
 
हम 23 लोग गौरीकुंड से बदरीनाथ के लिए चले थे, लेकिन मौसम खराब होने के कारण बदरीनाथ के दर्शन नहीं हो पाए।
- काले बाबू निवासी बरेली

मेरे परिवार के सात सदस्य अब भी जोशीमठ में रुके हैं। मैं यहां बमुश्किल पहुंच पाया हूं। उनसे मेरा संपर्क नहीं हो रहा है। राजमार्ग भी बंद है, कब खुलेगा काफी परेशान हूं।
- राजेंद्र कुमार, निवासी बिहार, हाल निवासी नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed