{"_id":"d7411cbe-7b2f-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"minor-girl-kidnapped-raped-and-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग का अपहरण, दुष्कर्म के बाद हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग का अपहरण, दुष्कर्म के बाद हत्या
मंगलौर(रुड़की)/ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2013 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरिंदों की दुस्साहसिक वारदात से बीती रात मंगलौर कस्बा दहल गया। दरिंदों ने एक ट्रक चालक की 14 वर्षीय लड़की का घर से अपहरण कर लिया। विरोध करने पर उसकी नानी को गाड़ी से कुचल कर मार डाला। बाद में किशोरी से दुराचार कर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मुख्य आरोपी को गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया है। अन्यों की तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी भी उसी मोहल्ले का रहने वाला है। देहरादून के क्लेमेंटटाउन निवासी ट्रक चालक कई वर्षों से मंगलौर के एक मोहल्ले में परिवार सहित किराए के मकान में रह रहा है। दो दिन पूर्व ट्रक चालक देहरादून गया था।
विज्ञापन
सोमवार रात करीब डेढ़ बजे मोहल्ले के ही रहने वाले वाजिद पुत्र जाबिर ने दो-तीन साथियों के साथ ट्रक चालक के घर का दरवाजा खटखटाया। घर में ट्रक चालक की पत्नी, सास और नाबालिग बेटी थी। बेटी ने नानी के साथ आकर दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही आरोपी 14 वर्षीय किशोरी को जबरन कार में डाल कर ले जाने लगे। नानी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जायलो कार से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोपी किशोरी का अपहरण कर ले गए और तीन घंटे बाद सुबह करीब पौने चार बजे वापस छोड़ गए। उस समय किशोरी के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस को इस घटना की सूचना सुबह करीब पौने आठ बजे मिली। पुलिस लड़की को लेकर सिविल अस्पताल रुड़की पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने किशोरी के साथ दुराचार करने और बाद में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर वाजिद और उसके साथियों के खिलाफ 363, 366, 376, 302 तथा 452 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वाजिद को घटना में प्रयुक्त गाड़ी समेत नजीबाबाद बार्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।