फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ?flood destroyed kedarnath dham

केदारनाथ्ा में रेल के डिब्बों की तरह बह रहे थे मकान

Wed, 19 Jun 2013 11:42 AM IST
हरिद्वार/डॉ. योगेश योगी
हरिद्वार/डॉ. योगेश योगी Updated Wed, 19 Jun 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
?flood destroyed kedarnath dham

रातभर बारिश होती रही...सोमवार की सुबह सात बजे होंगे.. अचानक भगदड़ मची.. करीब 22 लोग ऊपर के एक कमरे में घुस गए.. अचानक मकान रेल के डिब्बे की तरह चलने लगा। पानी का वेग इतना था कि पूरा मकान बह गया।.. चारधाम की यात्रा पर सात लोग निकले थे.. अब दो ही वापस जा रहे हैं, पांच कहां हैं कुछ पता नहीं।

विज्ञापन


यह बताते हुए नरेंद्र कुमार अग्रवाल और उनकी पत्नी दुर्गा देवी अग्रवाल की आंखें भर आई। सूखे गले से बाढ़ की विभिषिका के शब्द निकलते-निकलते अटक रहे थे। नरेंद्र अग्रवाल और उनका परिवार एमआईजी-4 सेक्टर दो शंकरनगर, रायपुर छत्तीसगढ़ में रहता है। वह केदारनाथ में आपदा की चपेट में आए। उन्हें अन्य लोगों के साथ सेना के हेलीकॉप्टर ने निकालकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाया और वहां से शांतिकुंज पहुंचे।
विज्ञापन


शनिवार को पहुंचे थे केदारनाथ
मंगलवार की देरशाम शांतिकुंज में अमर उजाला को आपबीती बताते हुए उन्होंने बताया कि नौ जून को रायपुर से सात सदस्यीय दल चारधाम यात्रा के लिए निकला था। यमुनोत्री और गंगोत्री होते हुए शनिवार को केदारनाथ पहुंचे थे। वहां पहुंचकर पहले गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्टहाउस में रहे और रविवार को राजस्थान सेवा सदन में आ गए। तेज बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर रविवार रात करीब आठ बजे हमें लगने लगा था कि फंस गए हैं। सोमवार की सुबह सात बजे पानी ने राजस्थान सेवा सदन को अपनी चपेट में ले लिया। लोग ऊपर की ओर भागे। हम एक ही कमरे में 22 लोग हो गए लेकिन मकान के साथ बह गए। पानी ने हिचकोले लिए तो हम पति-पत्नी किनारे लग गए।

उन्होंने बताया कि उनके साथ सिंघाना, जिला झूंझनू राजस्थान का मित्र परिवार जिसमें सतीश चौधरी, उनकी पत्नी उषा चौधरी तथा अशोका रत्न कालोनी रायपुर से विजय कुमार, उनकी पत्नी बनी विजय कुमार एवं उनकी सास लिंका अजम्मा भी थे। यह पांचों लोग बह गए हैं और अभी तक इनका कोई पता नहीं चल पाया है।

22 लोग थे, दो आ गए, बाकी पीछे हैं
करीमनगर हैदराबाद की रहने वाली ए. रेवती और अरुणा का 22 सदस्यीय दल भी केदारनाथ में आपदा में फंस गया था। सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से जौलीग्रांट और वहां से शांतिकुंज पहुंची। अभी तक दल की यह दो सदस्या ही हरिद्वार पहुंच पाई हैं। ए. रेवती ने बताया कि वह लोग हिमाचल धाम में ठहरे थे।

पानी का तेज बहाव आया और सबको बहा ले गया। उनका दल तितर-बितर हो गया। सूचना मिल रही है कि पति को भी सेना ने बचा लिया है। उनकी इंतजार में हरिद्वार में रुके हैं। पैयम्बटूर तमिलनाडु के रहने वाले स्वामी सुशांता गुप्तकाशी में फंस गए थे। वह भी शांतिकुंज पहुंचे हैं।


आश्रम-होटलों में रुके हैं कई लोग
आपदा से निकाले गए अनेक लोग हरिद्वार के होटलों और आश्रमों आदि आश्रय स्थलों में शरण लिए हुए हैं। केदारनाथ से शांतिकुंज पहुंचे लोगों ने बताया कि उनके साथ बचाकर लाए गए कई लोग रास्ते में होटल और धर्मशालाओं आदि स्थानों पर रुक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed