{"_id":"d5d2e240-86e7-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"dehradun-take-service-tax-on-educational-institutions","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: शिक्षण संस्थानों पर लगेगा सर्विस टैक्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: शिक्षण संस्थानों पर लगेगा सर्विस टैक्स
प्रवेश कुमारी/देहरादून
Updated Thu, 07 Mar 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र-छात्राओं से मोटी फीस वसूलकर डकार तक न लेने वाले शिक्षण संस्थान अब सर्विस टैक्स के दायरे में होंगे। एजुकेशन फ्री होगी, लेकिन इन संस्थानों में किसी बाहरी कार्यक्रम को कराने से होने वाली आय को इस दायरे में शामिल किया गया है। इनमें यहां होने वाले सेमिनार, फेट आदि सभी तरह के आयोजन शामिल किए गए हैं। कमाई पर 12.36 प्रतिशत सर्विस टैक्स लगेगा।
दून में तकरीबन पांच सौ से ज्यादा शिक्षण संस्थान हैं। इनमें से ज्यादातर किसी-न-किसी दिन किसी सेमिनार, कांफ्रेंस या किसी दूसरे कार्यक्रम के चलते बुक रहते हैं। कई बार परीक्षा कराने के लिए भी कई गैर-सरकारी संस्थाएं, संस्थान इन्हें किराए पर लेते रहे हैं। पहले इनसे होने वाली आय सर्विस टैक्स के दायरे में नहीं थी।
आगामी एक अप्रैल से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सीमा शुल्क एवं सेवा कर के अधीक्षक तापस चक्रवर्ती के अनुसार सभी शिक्षण संस्थानों की सूची अपडेट की जा रही है।