फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun music stars will make identity in bollywood

बॉलीवुड में छाएंगे दून के संगीत सितारे

Fri, 01 Feb 2013 01:24 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Fri, 01 Feb 2013 01:24 PM IST
विज्ञापन
dehradun music stars will make identity in bollywood

दून के सितारे बॉलीवुड पर छाने को तैयार हैं। तनूजा शंकर की आने वाली फिल्म ‘म्यूजिक मेरी जान’ में दून के अनुज ने सुर सजाए हैं। उनके संगीत निर्देशन में बनी यह फिल्म इन दिनों विभिन्न टेलीविजन चैनलों पर आ रहे रियलिटी शो की हकीकत पर आधारित है।

विज्ञापन


इसके साथ ही उनके संगीत निर्देशन में आने वाली एक अन्य फिल्म ‘जब तुम कहो’ में ‘रॉक स्टार’ फेम मोहित चौहान की आवाज का जादू बिखरेगा। इनके साथ ही अनुज की ‘ब्वायज तो ब्वायज हैं’ भी जल्द रिलीज होगी।
विज्ञापन


अनुज की इससे पूर्व ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर’ रिलीज हो चुकी है, जिसमें उनके म्यूजिक को भरपूर सराहना मिली है। ‘म्यूजिक मेरी जान’ में दून के ही एक और सितारे की झलक मिलेगी। मनोज वर्मा ने इस फिल्म के गानों को स्वरबद्ध किया है। हल्द्वानी की दीक्षा ने इन्हें स्वर संगति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंड से मुंबई तक का सफर
दून में अनुज ने बैंड बनाकर अपने संगीतमय सफर की शुरुआत की थी। उनके साथ उनके कॉलेज के दोस्त भी जुड़े थे। अलबत्ता एक रोज ट्रेन में बैठकर मुंबई जाने का फैसला उनका अपना था। वह अपने बड़े भाई को अपना आदर्श मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed