फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bride filed case against groom

दुल्हन ने दूल्हे के खिलाफ दर्ज कराया केस

Thu, 04 Jul 2013 11:18 AM IST
देहरादून/ ब्यूरो
देहरादून/ ब्यूरो Updated Thu, 04 Jul 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
bride filed case against groom

दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं हुई तो दूल्हा बारात लेकर ही नहीं पहुंचा। काफी कोशिश के बाद भी लड़का नहीं माना तो लड़की ने बिंदाल चौकी में मुकदमा दर्ज करा दिया। दूसरे पक्ष के लोग भी चौकी पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन


गांधी ग्राम निवासी छोटूलाल की छोटी बेटी पूनम का विवाह स्टेशनरी होलसेल का बिजनेस करने वाले महेंद्र सिंह निवासी कौलागढ़ के साथ दो माह पूर्व तय हो गया था। छोटूलाल दून स्कूल में कुक हैं और उनकी बेटी पूनम खुड़बुड़ा प्राइमरी स्कूल में भोजन माता।
विज्ञापन


कार और एक लाख्ा रुपये की मांग

विवाह से एक दिन पहले मंगलवार रात को रिवाज के अनुसार दूल्हा महेंद्र दुल्हन का लहंगा लेकर छोटूलाल के घर पहुंचा। वह और उसके साथ आए पांच अन्य लोग शराब के नशे में धुत थे। रीति रिवाज निपटाने के बाद महेंद्र जाने लगा तो उसने दहेज में एक कार और दो लाख रुपये की मांग रख दी। दुल्हन के पिता छोटू लाल ने इससे इंकार किया तो महेंद्र वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन के परिजनों ने इसे नशे में की गई एक हरकत समझा और शादी की तैयारी में जुट गए। बुधवार को छोटू लाल के घर बारात का इंतजार हो रहा था, तभी बारात न आने की खबर पहुंची तो परिवार के होश उड़ गए। कुछ लोग महेंद्र को मनाने उसके घर गए, लेकिन वह दहेज के लिए अड़ गया।


दहेज अधिनियम में मुकदमा दर्ज

यह बात जब पूनम को पता चली तो वह पिता को लेकर बिंदाल चौकी पहुंची और दूल्हे खिलाफ दहेज अधिनियम में मुकदमा लिखवा दिया। दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंचे और हंगामा करने लगे। बाद में पुलिस ने सभी को वहां से वापस घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed