{"_id":"11-68387","slug":"Dehradun-68387-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या से लोगों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या से लोगों में उबाल
Dehradun
Updated Wed, 14 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर। काशीपुर में आरटीआई कार्यकर्ता राजकुमार की हत्या से पछवादून के कार्यकर्ता गुस्से में हैं। उन्होंने आरटीआई कार्यकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने और हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग के समर्थन में मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा।
मंगलवार को आईटीआई कार्यकर्ता अमर सिंह कश्यप की अगुवाई में तहसील मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एसडीएम एके पांडेय को ज्ञापन सौंपा। कहा कि कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए शीघ्र ही गाइड लाइन जारी की जाए। भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक अदालतों में सुनवाई हो। सूचना न देने वाले और सूचना देने में देरी करने वाले लोक सूचना अधिकारी के खिलाफ सूचना आयोग द्वारा सजा का प्रावधान किया जाना चाहिए। मारे गए कार्यकर्ताओं को शहीद जैसा सम्मान दिया जाए।
उन्होंने आईटीआई एक्टिविस्ट की मौत का शीघ्र खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में राजेश कुमार, नरगिस कुमार, राजेश शर्मा, इंदरपाल, गिरवर सिंह राठौर, विजय मेहर, उपप्रधान पूनम देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रीता शर्मा शामिल रहे।