फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शासन में लटका मास्टर प्लान

शासन में लटका मास्टर प्लान

Sat, 27 Jul 2013 05:33 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Sat, 27 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। राजधानी के मास्टर प्लान को लेकर लगभग आठ साल का वक्त केवल ड्राफ्ट तैयार करने और आपत्तियों की सुनवाई में लग गया। अब यह शासन में लटका हुआ है। इससे जहां अनियोजित विकास को बढ़ावा मिल रहा है वहीं मास्टर प्लान को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

संशोधित मास्टर प्लान पर जन सुनवाई चार माह पहले पूरी हो चुकी है। इसके बाद यह शासन को भेज दिया गया, लेकिन अब शासन स्तर पर इसे फाइनल करने में विलंब किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि विलंब करने के पीछे अंदर खाने खेल किया जा रहा है। इसी कारण इसे लगातार लटकाया जा रहा है। मास्टर प्लान लटकने के कारण शहर का सजरा प्लान लटका हुआ है। सजरा प्लान पर भी होमवर्क लगभग पूरा हो चुका है। मास्टर प्लान फाइनल होते ही इसे भी अंतिम स्वरूप प्रदान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
क्या है सजरा प्लान
सजरा प्लान में एक-एक भूखंड के भू-उपयोग के बारे में आसानी से जानकारी मिल जाएगी। किस खसरा नंबर का भू उपयोग क्या है। इसे चेक किया जा सकता है। अभी तक उत्तराखंड में ऐसी कोई व्यवस्था लागू नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अगस्त के पहले सप्ताह में राजधानी के संशोधित मास्टर प्लान को लागू कर दिया जाएगा। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ एक बैठक होनी है, जिसके बाद इसे फाइनल कर दिया जाएगा। -- एमएच खान, सचिव आवास

-
संशोधित मास्टर प्लान डेढ़ साल से लंबित पड़ा हुआ है। एमडीडीए से लेकर शासन स्तर पर इसको लेकर विलंब किया गया। इससे पूरे शहर में अनियोजित विकास हुआ। यह शहर के लिए ठीक नहीं है। मास्टर प्लान को जल्द लागू करना चाहिए। -- डीएस राणा, उत्तरांचल इंजीनियर्स एवं ड्राफ्टमैन वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed