फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब चोरी करते नजर आएंगे दीपक

अब चोरी करते नजर आएंगे दीपक

Sat, 27 Jul 2013 05:33 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Sat, 27 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। आेंकारा, तनु वेड्स मनु, 1971, दिल्ली-6, गुलाल और दाएं या बाएं जैसी फिल्मों से अभिनय का लोहा मनवा चुके उत्तराखंडी मूल के बालीवुड कलाकार दीपक डोबरियाल अब बड़े पर्दे पर तिजोरियां साफ करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


दीपक के लीड रोल वाली फिल्म ‘चोर-चोर सुपर चोर’ दो अगस्त को रिलीज हो रही है। खास बात यह है कि फिल्म जर्मनी के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहले ही रंग जमा चुकी है।
विज्ञापन


अमर उजाला को फोन पर दीपक ने बताया कि फिल्म में वह ऐसे चोर की भूमिका में हैं, जो सुधरना चाहता है। वह चोरी छोड़ शरीफ लोगों की संगत में रहता है, लेकिन वे लोग ही उसे लूट लेते हैं। ऐसे में वह फिर चोरी करने लगता है। इस बीच कई घटनाक्रम कहानी को आगे बढ़ाते हैं। दीपक ने बताया कि आखिर में उनका पात्र खुद चोरी के दलदल से बाहर निकलने के साथ अपने दोस्तों को भी सही रास्ते पर ले आता है। दीपक ने बताया कि फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए जर्मनी के स्टूटगार्ड फिल्म फेस्टिवल से मांग की गई थी। वहां फिल्म काफी तारीफ बटोर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दीपक मूलत: पौड़ी जिले के सतपुली के रहने वाले हैं। हालांकि, उनकी पढ़ाई दिल्ली में हुई। वहां रंगमंच पर दिल्ली का सर्वश्रेष्ठ कलाकार माने जाने वाले दीपक अब बालीवुड में सक्रिय हैं।

अब तनु वेड्स मनु 2
दीपक ने बताया कि जल्द ही वह तनु वेड्स मनु-2 की शूटिंग में व्यस्त होने वाले हैं। इस फिल्म में किरदार पुराने ही रहेंगे, लेकिन कहानी बिल्कुल नई होगी। जनवरी से इसकी शूटिंग शुरू होगी।


आंख की हुई सर्जरी
दीपक ने बताया कि फिल्म ‘डेमोक्रेसी प्राइवेट लिमिटेड’ की शूटिंग के दौरान चश्मे से उनकी आंख में चोट लग गई थी। आंख की सर्जरी कराने के बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed