{"_id":"11-67413","slug":"Dehradun-67413-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर पवेलियन ग्राउंड में पड़े खिलाड़ियों के कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर पवेलियन ग्राउंड में पड़े खिलाड़ियों के कदम
Dehradun
Updated Thu, 25 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। एक साल से सूने पड़े पवेलियन ग्राउंड में जिला फुटबाल लीग के बहाने एक बार फिर चहल-पहल दिखाई देने लगी है। हालांकि लीग के मुकाबले यहां नहीं खेले जाएंगे, लेकिन टीमाें के रजिस्ट्रेशन और ट्रांसफर की प्रक्रिया मैदान में बने पवेलियन में ही पूरी की जा रही है।
बुधवार शाम पवेलियन ग्राउंड में खिलाड़ियों के पहुंचने से यहां पसरा सन्नाटा समाप्त हो गया। इस दौरान आयोजन समिति लीग की रणनीति बनाने में जुटी रही, तो खिलाड़ी नए क्लबों के बारे में चर्चा करते नजर आए। बीते एक सप्ताह से हर शाम पवेलियन ग्राउंड का नजारा कुछ ऐसा ही दिखाई देता है। जिला फुटबाल लीग में टीमों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जुलाई है। इसके लिए खिलाड़ियों और क्लब संचालकों की भीड़ भी यहां जुट रही है। लीग के बहाने एक हुए दून के सभी क्लबों के दिग्गज और खिलाड़ी बीते पांच दिनों से पवेलियन ग्राउंड में इक्ट्ठा होने लगे हैं। इनमें पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सीबी थापा, गोविंद सिंह, रंजीत राणा, पीआर कश्यप, लक्ष्मण प्रसाद जैसे नाम भी शामिल हैं।