{"_id":"11-66749","slug":"Dehradun-66749-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारघाटी में कैसे फैला कंक्रीट के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारघाटी में कैसे फैला कंक्रीट के जंगल
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2013 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारघाटी में आई आपदा में सैकड़ों लोगों की मौत और हजारों के लापता होने के बाद कुदरत के कहर को लेकर चिंताओं के बीच यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि आखिर निषिद्ध क्षेत्र में नियमों को ताक पर रख कैसे निर्माण कर दिया गया।
विज्ञापन
पढ़े, उत्तराखंड आपदा की खबरों की विशेष कवरेज
विज्ञापन
केदारनाथ वन्यजीव विहार की सीमा पर पिछले एक दशक में कंक्रीट का जंगल जिस तेजी से बढ़ा, उसने ही आपदा को इस कदर विनाशक स्वरूप दिया। निर्माणों पर आंखें बंद किए रहे वन और राजस्व विभाग के अधिकारी सब कुछ तबाह हो जाने के बाद भी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
कोई नया निर्माण नहीं हो सकता था
रामबाड़ा और गौरीकुंड केदारनाथ वन्यजीव क्षेत्र में आते हैं। नियमानुसार यहां कोई नया निर्माण नहीं हो सकता था, लेकिन पिछले एक दशक में यहां बड़े पैमाने पर होटल, रेस्टोरेंट, दुकानें और मकान बना दिए गए। हैरत की बात यह रही कि न तो वन, न ही राजस्व विभाग ने कभी इन निर्माणों को रोकने की जहमत उठाई।
सरकारी लापरवाही का खामियाजा देशभर के के हजारों लोगों को 16 से 18 जून के बीच आई प्राकृतिक आपदा में जान गंवाकर उठाना पड़ा। हैरत की बात यह है कि इस तबाही के बावजूद शासन स्तर पर यहां सबक सीखने जैसी कोई बात नजर नहीं आ रही। सूत्रों की मानें तो शासन ने यहां फिर होटलों के निर्माण की बात कही है, जिससे सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
केदारनाथ वन्यजीव विहार की सीमा में कोई नया निर्माण नहीं हो सकता है। हजारों की संख्या में कैसे निर्माण हुए, इसकी जांच होनी चाहिए। जो भी दोषी अधिकारी पाए जाए, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
- गौरी मौलेखी, सदस्य सचिव पीएफए
रामबाड़ा और गौरीकुंड में ज्यादातर पुराने निर्माण है। वन्यजीव विहार बनने के पहले ही यहां ये सब निर्माण किए गए थे। क्षेत्र में नए निर्माणों के बारे में मुझे जानकारी नहीं है।
- बीपी गुप्ता, निदेशक नंदादेवी नेशनल पार्क
(नोट : केदारनाथ वन्यजीव विहार नंदादेवी नेशनल पार्क के क्षेत्र में ही आता है)
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें