{"_id":"11-66413","slug":"Dehradun-66413-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़े से चल रही है राशन की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़े से चल रही है राशन की दुकान
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2013 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 साल से आकाशदीप कालोनी एक्सटेंशन में फर्जीवाड़े से राशन की दुकान चलाई जा रही है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की ओर से इसकी सुध नहीं ली गई। अब सूचना अधिकार के तहत मामले का खुलासा होने के बाद अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज
विज्ञापन
दरअसल उक्त दुकान का आवंटन पूर्व फौजी के नाम पर मलिन बस्ती के लिए किया गया था, लेकिन दुकानदार और अफसरों की मिलीभगत से मनमाने तरीके से दुकान का आवंटन किया गया। स्थिति यह है कि आकाशदीप कालोनी में एक राशन की दुकान होते हुए भी दूसरी दुकान आवंटित कर दिया गया, जबकि इसे मलिन बस्ती में खोला जाना था।
विज्ञापन
फर्जी तरीके से खोली गई
सूचना मांगने वाले व्यक्ति ने जिलाधिकारी से शिकायत कर संबंधित दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। शिकायत कर्ता के अनुसार राधाकृष्ण नौटियाल की एक दुकान किशननगर चौक पर भी है, जबकि दूसरी आकाशदीप कालोनी में फर्जी तरीके से खोली गई है। इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्याम आर्य का कहना है कि यह मामला वर्ष 1991 का है। जल्द ही जांच के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।