{"_id":"11-66356","slug":"Dehradun-66356-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीबीएस में भिड़े एनएसयूआई कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीबीएस में भिड़े एनएसयूआई कार्यकर्ता
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2013 10:44 AM IST
विज्ञापन
डीबीएस पीजी कालेज में बुधवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ पड़े। छात्र संघ कार्यालय में कुर्सी मेज पलटने से शुरू हुई लड़ाई कार्यालय से बाहर लात घूंसों में तब्दील हो गई। मौके पर मौजूद एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट में बमुश्किल कार्यकर्ताओं को समझाया।
विज्ञापन
पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज
विज्ञापन
कालेज में एनएसयूआई कार्यकर्ता और छात्र संघ अध्यक्ष सुशील का किसी बात को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया। देखते ही देखते छात्रों में जमकर लात घूंसे चलने लगे। झगड़ रहे छात्रों को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट ने समझाने का प्रयास किया लेकिन काफी देर तक छात्र एक दूसरे को पीटते रहे। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हो पाया। इस विवाद के बाद प्राचार्य डा. ओपी कुलश्रेष्ठ ने बाहरी तत्वों का कालेज में प्रवेश रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन