{"_id":"11-66050","slug":"Dehradun-66050-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमवर्क के लिए डांटा तो घर से भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमवर्क के लिए डांटा तो घर से भागा
Dehradun
Updated Fri, 28 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। होमवर्क के लिए बहन ने डांटा तो मासूम ने घर छोड़ दिया। कई घंटे क्षेत्र में दर-दर भटकता रहा। उधर परिजन और पुलिस उसे तलाशने के लिए यहां से वहां दौड़ती रही। एक दिन बाद बच्चा सकुशल मिल गया।
एसओ रायपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि कंडोली क्षेत्र में होटल कर्मी विनोद पोखरियाल का 11 साल का बेटा दीपक बुधवार दोपहर 12 बजे खेल रहा था। उसकी दीदी ने उसे होमवर्क करने को कहा तो वह नाराज हो गया। दीपक सहस्त्रधारा रोड स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। नाराज होने पर वह घर से चला गया। शाम तक जब नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उसका पता नहीं लगने पर परिजनों ने रायपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने क्षेत्र में सभी प्रतिष्ठानों में बच्चे की फोटो दी। गुरुवार दोपहर एक बजे के करीब एक दुकानदार को बच्चा दिखा तो उसने उसे रोक लिया और पुलिस को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।