{"_id":"11-66027","slug":"Dehradun-66027-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश भर में छाए रहेंगे बादल, पड़ेंगी बौछारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश भर में छाए रहेंगे बादल, पड़ेंगी बौछारें
Dehradun
Updated Fri, 28 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। मौसम पानी-पानी करने वाला है। बृहस्पतिवार को प्रदेश भर में तकरीबन सभी जगह तेज बारिश के औसतन दो से तीन दौर रहे। अधिकांश वक्त बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में मौसम का यह रुख बने रहने की संभावना है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। गढ़वाल में 15 से 30 मिलीमीटर, जबकि कुमाऊं में 20 से 30 मिलीमीटर तक बारिश की संभावना है। उधर, दून में दिन में कई दौर बारिश के चले। कुछ इलाकों में दोपहर के वक्त झमाझम बारिश रही। शाम साढ़े पांच बजे तक 23.2 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 92, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 79 रहा। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी दून में दिन भर बादल छाए रहेंगे। मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। कई जगह गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन