फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   destruction in kedarnath

‘सर, मैं फंसा हूं, फोन रिचार्ज करा दीजिए’

Wed, 26 Jun 2013 03:13 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Wed, 26 Jun 2013 03:13 PM IST
विज्ञापन
destruction in kedarnath

‘सर मैं केदारनाथ में फंसा हुआ हूं। मेरा नाम हिमांशु है। मैं बिहार का रहने वाला हूं। प्लीज, मेरा फोन रिचार्ज करा दीजिए। मुझे घर बात करनी है।’ कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम फाइनेंस के दफ्तर में जिला आपदा केंद्र में मंगलवार सुबह आए इस फोन ने कर्मचारियों को असमंजस में डाल दिया।

विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज
विज्ञापन


गढ़वाली लहजे में बात कर रहे इस युवक के खुद को बिहार का निवासी बताने पर लोग मजाक समझे, फिर सोचा कि कोई वाकई में संकट में न फंसा हो, इस पर हिमांशु का फोन नंबर वायरलेस पर फ्लैश कर दिया गया। कुछ देर तक बात करने के बाद युवक का फोन स्विच आफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक महिला का फोन गुजरात से आया। कंट्रोल रूम के कर्मचारियों से उसने कहा कि पहाड़ों पर आपदा का मुख्य कारण आतंकवादी हैं। आतंकियों ने पहाड़ पर कोई बम फोड़ा है, जिससे बाढ़ आ गई।

सबसे अधिक फोन मुंबई से थे
महिला बार-बार फोन करती रही। कर्मचारियों ने आजिज होकर फोन ब्लाक कर दिया। आपदा केंद्र पर दूसरे प्रांतों से मंगलवार को 16 फोन आए। इनमें सबसे अधिक फोन मुंबई से थे। इसके अलावा लोगों ने क्षेत्रीय समस्याएं बताईं जिनको संबंधित अफसरों को बता दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed