फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   people suffer kedarnath destruction

अपनों के आने की टूट रही आस

Wed, 26 Jun 2013 03:32 PM IST
बिशन सिंह बोरा
बिशन सिंह बोरा Updated Wed, 26 Jun 2013 03:32 PM IST
विज्ञापन
people suffer kedarnath destruction
आपदा के बाद से कई गांवों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। समय बीतने के साथ अब ग्रामीण लापता अपनों के लौटकर आने की आस छोड़ चुके हैं, जो काफी हद तक मान चुके हैं कि उनका लौटकर आना संभव नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में कुछ गांवों में तो मृतकों की आत्मा की शांति के लिए क्रियाकर्म के बाद की प्रक्रिया पर विचार होने लगा है।
दियूली गांव के तेज कुमार तिवारी का कहना है कि दाह संस्कार नहीं हुआ, लेकिन मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कुछ उपाय तो करने ही हैं।

उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज

तिवारी ने बताया ऊखीमठ ब्लाक के दियूली, लमगोंडी, ल्वाणी, बडासु, रुद्रपुर समेत कई गांवों से सैकड़ों लोग लापता हैं। आपदा से रुद्रप्रयाग जनपद के गांव के गांव तबाह हो चुके हैं। कई ग्रामीणों के लापता होने के बाद गांव वाले मान चुके हैं कि अब कोई लौटकर नहीं आएगा।
विज्ञापन


दियूली गांव से 60 लोग लापता

दून में आराघर दुकानदार समिति के अध्यक्ष एवं दियूली गांव निवासी रामकृष्ण तिवारी बताते हैं कि 16 जून की रात से परिवार के कुछ लोग लापता हैं। यदि कुछ और दिनों तक इनका पता न चला तो आटे का पुतला बनाकर संस्कार की प्रक्रिया को अपनाया जाएगा। तेजप्रकाश तिवारी के मुताबिक दियूली गांव से 60 लोग लापता हैं, इस गांव के अधिकतर लोग केदारनाथ मंदिर में पुरोहित और व्यवसायी थे। उनके होटल, दुकानें तबाह हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लमगोंणी में 25, ल्वाणी में 20, रुद्रपुर में 12, तुनंगा में 14 लोगों का कई रोज बाद भी कुछ अता पता नहीं हैं। लोग निर्णय सिंधु में उनकी आत्मा की शांति के लिए उपायों पर विचार कर रहे हैं।

27 लोग लापता, दो होटल बहे
दियूली गांव निवासी सुरेश तिवारी और उनके भाई का केदारनाथ में होटल बह गया। दोनों होटलों में दून और टिहरी के 27 लोग काम करते थे। इन होटलों में काम करने वाले केवल चार लोग टिहरी के बालम सिंह, उमेद सिंह, दून के रबल सिंह और टिहरी के राजू ही लौट पाए हैं।

अन्य का अब तक कुछ अता पता नहीं हैं। आराघर दुकानदार समिति के अध्यक्ष राम कृष्ण तिवारी बताते हैं कि 16 जून की रात केदारनाथ में पानी भरने लगा था। जिसके बाद सभी ने निर्णय लिया कि 17 को होटल बंद कर सभी वापस निकल जाएंगे, लेकिन 17 जून की सुबह फिर से मलबे के साथ पानी आया। जिसके बाद से होटल मालिक सुरेश तिवारी सहित होटल में काम करने वाले 27 लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

दाह संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए परिजन
कई ग्रामीणों को उनके अपनों के दाह संस्कार में केदारनाथ नहीं जाने दिया। दियूली के तेज कुमार तिवारी ने कहा शासन-प्रशासन ने ग्रामीणों को दाह संस्कार में जाने से रोक दिया है।


रोंगटे खड़े कर देती है तबाही
दून निवासी सुबोध सेमवाल बताते हैं कि पत्नी कल्पना के साथ 14 जून को गौरीकुंड में जिस होटल में रुके थे वह आपदा की भेंट चढ़ गया। होटल के कर्मचारियों का कई रोज बाद भी पता नहीं चल पाया है। पत्नी इस तबाही को याद कर सिहर उठती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed