फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teachers meet to sports minister

खेल मंत्री के सामने शिकायतों का पिटारा खुला

Mon, 17 Jun 2013 10:29 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Mon, 17 Jun 2013 10:29 AM IST
विज्ञापन
teachers meet to sports minister

शिक्षकों के तबादलों में हुई गड़बड़ियों को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है। सोमवार को शिक्षकों ने कृषि मंत्री और खेल मंत्री के सामने शिकायतों का पिटारा खोला। दोनों मंत्रियों ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से वार्ता का आश्वासन दिया है। इससे पहले शिक्षकों की शिकायत पर ही केंद्रीय मंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तबादलों में सामने आई विसंगतियों को दूर करने की नसीहत दी थी।

विज्ञापन


दुर्गम स्कूलों में भेजने की तैयारी
राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट और महामंत्री नागेंद्र पुरोहित के नेतृत्व में रविवार को शिक्षक कृषि मंत्री से मिले। शिक्षकों ने बताया कि उनकी दुर्गम की सेवाओं को सुगम दर्शाकर उन्हें दोबारा दुर्गम स्कूलों में भेजने की तैयारी है। विभाग तबादले करे, लेकिन पहले विसंगतियों को दूर किया जाए।
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने इस संबंध में शिक्षा सचिव मनीषा पंवार से बात की। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से बात करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। उन्होंने सीएम से बात कर विसंगतियों को दूर करने का आश्वासन दिया। कृषि मंत्री से मिलने वालों में डा.शिवानी चंदेल, संगीता खत्री, उमा मेहरा, अनिता रावत, भगवान सिंह रावत, डीबी सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक इस मुद्दे को लेकर खेल एवं नियोजन मंत्री दिनेश अग्रवाल से भी मिले। खेल मंत्री ने भी शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया।

कराया तीन घंटे इंतजार
युमना कालोनी कृषि मंत्री से मिलने पहुंचे शिक्षकों को तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। दोपहर बारह बजे शिक्षक कृषि मंत्री के आवास पर पहुंचे। शिक्षकों को बताया गया कि 15 मिनट बाद कृषि मंत्री उनसे मिलेंगे, लेकिन दोपहर एक बजे शिक्षकों को दूसरे कमरे में बैठने को कहा गया। फिर दूसरे से तीसरे। खड़े-खड़े एक शिक्षिका को चक्कर आने लगे, तो वह मंत्री से मिले बिना ही लौट गई। शाम तीन बजे कृषि मंत्री शिक्षकों से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed