{"_id":"11-65322","slug":"Dehradun-65322-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की लापरवाही ने ली भाई-बहन की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की लापरवाही ने ली भाई-बहन की जान
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड पर गुरुवार शाम वाहन दुर्घटना में भाई-बहन की जान बचाई जा सकती थी। बृहस्पतिवार को आइसक्रीम वाहन चुराकर ले जा रहे चोर को करनपुर पुलिस ने बुधवार रात रिटायर्ड ओएनजीसी कर्मी के घर से चोरी करते पकड़ा था। लेकिन उसे विक्षिप्त करार देकर छोड़ दिया गया। एक दिन बाद ही चोर ने इतनी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दिया। एसएसपी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
गुुरुवार को पिरान कलियर से दून लौट रहे परिवार की कार विपरीत दिशा से आ रही जीप से टकराने से भाई-बहन की मौत हो गई थी। हादसे के लिए जिम्मेदार आइसक्रीम कंपनी की जीप को अशोक पुत्र होरी लाल चुराकर भाग रहा था। सहारनपुर की तरफ भाग रहे अशोक को आशारोड़ी चेकपोस्ट पर पुलिस ने लोडर ट्रक लगाकर रोकने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
पुलिस लापरवाही सामने आई
लोडर ट्रक से कट मारकर भागने के चक्कर में अनियंत्रित आइसक्रीम कंपनी की जीप उछलकर होंडा सिटी कार में जा गिरी। शुक्रवार को अशोक को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भिजवा दिया। लेकिन अशोक का भेद खुला तो पुलिस लापरवाही सामने आई। असल में, बुधवार को अशोक दिलाराम चौक स्थित ओएनजीसी के रिटायर्ड कर्मचारी इंदर सिंह रोहिला के घर चोरी करते पकड़ा गया था।
विज्ञापन
मानसिक विक्षिप्त करार देकर छोड़ दिया
करनपुर चौकी पुलिस उसे चौकी ले गई। चौकी में उसे मानसिक विक्षिप्त करार देकर छोड़ दिया गया। तलाशी में उसकी जेब से कई वाहनों की चाबियां, दो मोबाइल बरामद हुए थे। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि जांच एसपी सिटी को सौंपी है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।