{"_id":"11-65087","slug":"Dehradun-65087-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के बाहर झपटी महिला की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के बाहर झपटी महिला की चेन
Dehradun
Updated Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। बच्चे संग मंदिर में दर्शन करने गई एक महिला की चेन बदमाश ने लूट ली। महिला की मदद के लिए लोग जुटे, लेकिन तब तक बदमाश भाग निकला था। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। महिला भाजपा नेता की बहू है।
धामावाला निवासी भाजपा नेता नरेश चंदोक की बहू निधि सोमवार रात 8:30 बजे घर से करीब 150 मीटर दूर स्थित माता के मंदिर में दर्शन के लिए निकली। बच्चा साथ में था, इसलिए निधि स्कूटी लेकर मंदिर गई। मंदिर के बाहर वह स्कूटी स्टैंड पर लगाने लगी, तभी पीछे से आया बदमाश उसकी चेन झपट भाग निकला। निधि ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार मौके पर जुटे, लेकिन तब तक बदमाश भाग निकला। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली जयमल सिंह नेगी मयफोर्स मौके पर पहुुंचे। देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पुलिस मंदिर के आसपास दुकानों में लगे सीसी कैमरों की मदद ले रही है। उनके फुटेज के आधार से बदमाश तक पहुंचने की उम्मीद है।
पैदल आया था बदमाश
अपनी तरह के पहले मामले में बदमाश वारदात के लिए पैदल ही आया और ऐसे ही भागा। माना जा रहा है कि बदमाश ने घटना से पहले क्षेत्र की काफी रेकी की। उसे मालूम था कि अगर यहां बाइक से लूट की कोशिश की तो पकड़ा जा सकता है। ऐसे में वह पैदल आया और चेन लूट गलियों से होते हुए निकल गया।
विज्ञापन
भीड़ में भी नहीं सुरक्षा
चेन लूट को लेकर सुनसान इलाकों को ही असुरक्षित समझा जाता रहा है। लेकिन बदमाश इस कदर बेखौफ हैं कि भीड़ भरे बाजारों में भी लूट से नहीं चूक रहे। पुलिस भी मानती है कि पहले नेहरू कालोनी, कैनाल रोड, रिंग रोड, क्लेमेंट टाउन, बसंत विहार चेन लूट के मामले में संवेदनशील थे, लेकिन धामावाला में चेन लूट ने चिंता बढ़ा दी है।