फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चुनाव प्रचार में बहुत सताएगी चैत की दुपहरी

चुनाव प्रचार में बहुत सताएगी चैत की दुपहरी

Sun, 14 Apr 2013 05:30 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Sun, 14 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों को इस बार चैत की दुपहरी बहुत सताएगी। गर्मी में भी ठंडे स्थानों पर रहने के आदी लोग जब खड्ढों वाली सड़कों पर हाथ जोड़े बार-बार गुजरेंगे तो पसीने से लथपथ होना लाजिमी है। इस समय दिन का तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है, जोकि इस माह में सामान्य तापमान से अधिक है। जिन्हें ऐसे मौसम और हालात की आदत नहीं है वे हर हाल में बीमार पड़ सकते हैं। गर्मी के दौरान निकलने वाले पसीने और थकान से शरीर में पानी और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। ऐसे में कई प्रत्याशी चिकित्सकों से बचाव के टिप्स ले रहे हैं।
विज्ञापन


इन परेशानियों से होगा सामना

- शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन)
- नींद पूरी न होने पर बार बार चक्कर आना
- चेहरे की रंगत उतरना (सन बर्न)
- उल्टी और लूज मोशन की शिकायत

चिकित्सक की सलाह
-प्रचार के दौरान नींबू पानी, फल और ग्लूकोज लेते रहें
-अधिक धूप में देर तक न रहें यदि जरूरी हो तो बीच-बीच में आराम करने के बाद निकलें
-जिन लोगों को ब्लड प्रेशर, शुगर और दमा की बीमारी है वे ज्यादा देर तक पैदल चलने से बचें
-चेहरे को भी बीच-बीच में ठंडे पानी से धोते रहें
-धूप में खाली पेट न रहें, हल्की डाइट लें। मिर्च-मसाले वाले भोजन से बचें।
-दूध की चाय की जगह ग्रीन टी का प्रयोग करना बेहतर रहेगा।

कैसा हो पहनावा
- सूती कपड़े पहनकर निकले, इसमें धूप का असर कम होता है।
- सिर पर टोपी या सूती तौलिया (गमछा) रखें, इससे चेहरा ढका रहेगा।
- स्पोर्ट शू पहना बेहतर होगा। यह चलने में आरामदायक के साथ धूप में कम जलेगा।

जिम जान कर दिया बंद : धस्माना
कांग्रेस से मेयर पद के प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना ने चुनाव प्रचार में उतरने से पहले अपनी दिनचर्या में बदलाव किया है। धस्माना रोज सुबह डेढ़ घंटे जिम की क्लास में जाते थे, आजकल जिम जाना बंद कर दिया है। उन्हें अभी तक शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी नहीं है लेकिन दो दिन पहले बीपी चेक कराया है। दोपहर में भोजन नहीं करेंगे, सुबह नाश्ता हैवी लेंगे, जिससे दिक्कत न आए।
विज्ञापन


पैदल चलेंगे तो स्वास्थ्य भी बनेेगा: चमोली
भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी विनोद चमोली ने बताया कि मैं थोड़ा हेल्दी हूं ऐसे में प्रचार के दौरान पैदल चलूंगा तो स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वैसे मैं हेल्थ के प्रति सचेत रहता हूं। मुझे अभी कोई बीमारी नहीं है। धूप से बचने के लिए डाक्टर से सलाह ले रहा हूं। पैदल चलने में मुझे कभी दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed