{"_id":"11-61247","slug":"Dehradun-61247-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके पर हंगामा, प्रशासन ने जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके पर हंगामा, प्रशासन ने जड़ा ताला
Dehradun
Updated Tue, 02 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। आराघर शराब ठेके को विस्थापित करने की मांग पर स्थानीय लोगों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान नए ठेकेदार के लोग ठेका खोलने पहुंच गया। इसे लेकर धरने पर बैठे लोग और ठेकेदार समर्थक भिड़ गए। हंगामे की सूचना पर एडीएम प्रशासन हरक सिंह रावत मौके पर पहुंचे तो पता चला कि ठेकेदार को अब तक लाइसेंस नहीं मिला है। इस पर एडीएम ने यहां ताला लगवाकर चाबी पुलिस को सौंप दी। उन्होंने धरने पर बैठे लोगों को ठेका शिफ्ट करने का भरोसा भी दिलाया।
आराघर के लोग लंबे समय से यहां स्थित ठेके को हटाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि ठेके के चलते यहां आए दिन झगड़े होते हैं और आसपास स्थित कालोनियों के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। तीन दिन पूर्व लोगों ने ठेके के बाहर धरना शुरू कर दिया था। इस बीच यह ठेका नए ठेकेदार को आवंटित हो गया। सोमवार को भी स्थानीय लोग धरने पर बैठे थे। आरोप है कि ठेकेदार के कुछ समर्थक मौके पर पहुंचे और ठेका खोल दिया। इस पर दोनों पक्षों में तीखी झड़पें हुईं। सूचना पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरक सिंह रावत पुलिस फोर्स लेकर माके पर पहुंच गए। ठेकेदार के लोग एडीएम को लाइसेंस नहीं दिखा सका। इस पर रावत ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने ठेके पर ताला लगवाकर चाबी पुलिस को सौंप दी। इसके अलावा ठेके में रखने के लिए लाई गई शराब भी पुलिस से जब्त करवा दी। बाद में धरने पर बैठे लोगों से बातचीत में एडीएम ने कहा कि ठेके को शिफ्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।
उधर, धरने पर बैठे एसबीआई के सेवानिवृत्त एजीएम ज्योतिष घिल्डियाल, दिनेश भंडारी, कुसुम बिष्ट, राकेश, डीएन नोटियाल ने कहा कि ठेका हटने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।