फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खुलते जा रहे हुक्का बार बिगड़ रहा परिवार

खुलते जा रहे हुक्का बार बिगड़ रहा परिवार

Thu, 07 Mar 2013 05:31 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Thu, 07 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी 786 का हिट सांग ‘तेरा प्यार हुक्का बार’ युवाओं पर कदर हावी है कि वे जगह जगह हुक्का बार तलाशने लगे हैं। इसी का फायदा उठाने के लिए राजधानी में नए हुक्काबार खुलने लगे हैं। जिसे लेकर स्थानीय लोग परेशान हैं। इन लोगों का कहना है कि इसी वजह से लोगों के परिवार बिगड़ रहे हैं। अभी तक शहर में पांच हुक्का बार संचालित हैं। अब एक और कारगी क्षेत्र में खुल गया है। जिसे तत्काल रोकने के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई गई है। स्थानीय लोगों की ओर से अपील काफी पहले की गई थी लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कारगी क्षेत्र छोटे व्यापारियों, नौकरीपेशा और ग्रामीण तबके से जुड़े लोगाें का क्षेत्र है। पिछले तीन साल से यहां पर तेजी से नई कालोनियां बस रही हैं। ऐसे में हर तरह का बिजनेस कराने वालों की नजर इस क्षेत्र पर है। प्रशासन को लिखे शिकायती पत्र में बताया गया है कि हुक्का बार और शराब की दुकान कारगी चौराहे पर जिस जगह स्थापित हैं उसके पीछे घनी आबादी बसती है। कई स्कूल और मंदिर भी यहीं पर हैं।
विज्ञापन


क्या है स्थिति
हुक्का बार और शराब की दुकान के करीब 100 मीटर की दूरी पर राजकीय बालिका इंटर कालेज, फ्लोरिडा एकेडमी, हिमालयन पब्लिक स्कूल और जानकी एकेडमी जैसी शिक्षण संस्थाएं हैं। जिनमें पढ़ने वाले छात्र छात्राएं इधर से ही आते जाते हैं। करीब 200 मीटर पर बद्रीनाथ मंदिर भी स्थापित है।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों मे पहले से चल रहे हुक्का बार
राजपुर रोड, जाखन, बसंत विहार, राजेंद्र नगर चकराता रोड

कई बार छापामार कार्रवाई
इन हुक्काबार में अभी तक कई बार पुलिस की छापामार कार्रवाई हो चुकी है। लेकिन इनका संचालन बंद नहीं हो पाया है।

लड़कियां भी बराबर की भागीदार
हुक्काबार में सिर्फ लड़के ही नहीं लड़कियां भी बराबर भागेदारी करती है। इसे लेकन अभिभावकों की ओर से पहले भी शिकायत की जा चुकी है लेकिन इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
हमने क्षेत्रवासियों के हस्ताक्षरयुक्त एक आवेदन जिलाधिकारी को दिया है। जिसमें कारगी क्षेत्र में हुक्काबार बंद कराने की अपील की गई है।-महेश्वर बहुगुणा पूर्व अध्यक्ष राज्य मीडिया सलाहकार समिति

कोट-
जिलाधिकारी ने मामले की जांच को निर्देश दिया है। जल्द ही यहां पर जाकर समस्या की पड़ताल की जाएगी। यदि इससे दिक्कत होगी तो उसका समाधान किया जाएगा।-हरक सिंह रावत सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed