{"_id":"11-58717","slug":"Dehradun-58717-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर पहुंची जांच की सूई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर पहुंची जांच की सूई
Dehradun
Updated Sat, 16 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। सोलिटेयर होटल मालिक के बेटे अक्षत बंसल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की जांच गोरखपुर जेल पर टिकी है। घटनास्थल और गोरखपुर जेल के टावराें के मोबाइल नंबरों को खंगालकर कड़ियों को जोड़ने की कवायद चल रही है, हालांकि दूसरे दिन भी परिजनाें की चुप्पी न टूटने से पुलिस की सिरदर्दी बढ़ गई है।
हरिद्वार बाइपास पर बृहस्पतिवार रात बेटे अक्षत बंसल पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में पिता और सोलिटेयर होटल के मालिक ऋषि बंसल ने दो अज्ञात बदमाशाें के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करा दिया है। मामले में दो साल पहले मांगी गई रंगदारी के आधार पर ही पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। परिजन इस संबंध में मुंह नहीं खोल रहे हैं, लेकिन प्राथमिक जांच में जिस अपराधी का नाम सामने आया है, पुलिस सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन तलाश रही है। बताया जा रहा है कि यह अपराधी फिलहाल उत्तर प्रदेश की गोरखपुर जेल में है। गोरखपुर जेल टावर की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। एसएसपी केवल खुराना का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। कई पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है, उनमें एक पहलू रंगदारी भी है।
उपलब्ध कराई पुलिस सुरक्षा
देहरादूून। बृहस्पतिवार रात को जानलेवा हमले के बाद पुलिस ने सीएमआई में भर्ती घायल अक्षत बंसल को सुरक्षा उपलब्ध करा दी है। बंसल के पाम सिटी आवास पर भी पुलिस तैनात की गई है।