फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पार्षद से छेड़खानी, आरोपी दबोचेअ

पार्षद से छेड़खानी, आरोपी दबोचेअ

Mon, 21 Jan 2013 05:31 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Mon, 21 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
मसूरी। परिजनों संग मसूरी के पास बुरांसखंडा में बर्फबारी का लुत्फ ले रही नगर निगम पार्षद और बसपा नेत्री से कुछ युवकों ने छेड़खानी कर डाली। विरोध करने पर आरोपियों ने पार्षद की कार का पीछा किया। यही नहीं, कार रुकवाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छह आरोपियों को दबोच लिया। सभी रुड़की के एक इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के छात्र बताए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर दून नगर निगम की एक पार्षद पति, बच्चों और दो अन्य महिला रिश्तेदारों संग बुरांसखंडा आई थीं। परिजन यहां बर्फबारी का लुत्फ ले रहे थे, तभी कुछ युवक पार्षद और साथी महिलाओं से छेड़खानी करने लगे। विरोध पर वे अभद्रता पर उतर आए। यह देख मौके पर मौजूद कुछ लोगाें ने युवकों को धुन दिया। पार्षद और उनका परिवार यहां से निकल गया। आरोप है कि युवक बोलेरो कार से उनका पीछा करने लगे। इस बीच पार्षद ने फोन पर पुलिस का सूचना दी। जेपी बैंड के पास युवकों ने पार्षद की कार के आगे अपनी बोलेरो लगाकर रोक लिया। आरोपियों ने पार्षद और उनके पति को जान से मारने की धमकी दे डाली। इसी बीच कोतवाल बीएस नेगी मयफोर्स मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को दबोच लिया। उनकी पहचन नीतेश कुमार निवासी रामपुर मनिहारन सहारनपुर, रविकांत आर्य जल निगम कालोनी रुड़की, सुबोध पोखरियाल निवासी पनियाला रुड़की, शब्बीर अहमद निवासी छुटमलपुर, गंज फरीद निवासी सिकंदरपुर हरिद्वार और अतुल त्यागी निवासी सुभाषनगर रुड़की के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बतया जा रहा है कि सभी रुड़की के एक इंजीनियरिंग संस्थान में एमसीए और बीटेक के छात्र हैं। आरोपी जिस बोलेरो में सवार थे, उस पर जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस हरिद्वार का बोर्ड लगा था।
विज्ञापन


..तो जाने क्या होता
पार्षद पुलिस की तत्परता पर बार-बार कोतवाल का धन्यवाद देती रही। उनका कहना था कि युवकों ने जिस तरह उनकी कार रुकवाई थी, उससे वह और साथ आई महिलाएं बुरी तरह डर गई थीं। पुलिस समय से मौके पर न पहुंचती तो युवक न जाने कैसा बर्ताव करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed