फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खेल मंत्रालय के ब्रांड अंबेस्डर बनेंगे सचिन

खेल मंत्रालय के ब्रांड अंबेस्डर बनेंगे सचिन

Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
मसूरी(देहरादून)। मास्टर ब्लॉस्टर सचिन तेंदुलकर जल्द ही खेल मंत्रालय की ओर से युवाओं को प्रोत्साहित करते दिखाई देंगे। मंत्रालय ने उन्हें अपना ब्रांड अंबेस्डर बनाने का फैसला किया है। इस बारे में औपचारिक ताएं पूरी होनी अभी बाकी हैं। यह घोषणा सोमवार को यहां पहुंचे खेल एवं युवा मामलों तथा रक्षा के राज्य मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि नए साल से पूर्व सैनिकों को भी बढ़ी पेंशन का तोहफा मिलेगा।
विज्ञापन

मंत्री सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सचिन ने वन डे से संन्यास लेते समय मंत्रालय को पत्र लिखा था कि खेल और खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन में अगर उनका कोई उपयोग हो सकता है तो वह इसके लिए हमेशा तैयार रहेंगे। उनके इसी पत्र के आधार पर मंत्रालय ने सचिन को ब्रांड अंबेस्डर बनाने का फैसला किया है। कहा कि देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन अवसर न मिलने के कारण उन्हें मौका नहीं मिल पाता। इसलिए गांव से लेकर शहर तक खिलाड़ियों को खोजने का अभियान चलाया जाएगा। हुनरमंदों को तराशने के लिए भी देश भर में 28 एक्सीलेंस सेंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

श्री सिंह ने बताया कि देश के सभी जिलों में स्पोर्टस कालेजों की स्थापना की भी महत्वाकांक्षी योजना बनाई जा रही है। आईओसी के चार्टर में समानता लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने माना कि इंडियन ओलंपिक एसोसियेशन के संविधान में बदलाव की जरूरत है। उन्हें आईओसी चार्टर अपनाना होगा। सालों से जमे लोगों के लिए नए मानक तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed