{"_id":"11-54041","slug":"Dehradun-54041-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित मास्टर प्लान पर अंतिम सुनवाई पूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित मास्टर प्लान पर अंतिम सुनवाई पूरी
Dehradun
Updated Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। संशोधित मास्टर प्लान को लेकर शुक्रवार को अंतिम सुनवाई पूरी हो गई। एमडीडीए सभागार में शासन की ओर से गठित कमेटी के अध्यक्ष और एमडीडीए वीसी आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से सुनवाई की गई। अब इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
उत्तरांचल इंजीनियर्स एवं ड्राफ्टमैन वेलफेयर एसोसिएशन ने संशोधित मास्टर प्लान पर 117 आपत्ति दर्ज कराई थीं। इनमें से 70 आपत्तियों की सुनवाई इसी माह हो चुकी है। शेष 47 आपत्तियां पर सुनवाई शुक्रवार को की गई। एसोसिएशन ने बताया था कि जहां पर जंगल है, उस क्षेत्र को कृषि दर्शाया गया है। जबकि, आवासीय क्षेत्र को जंगल। संशोधित मास्टर प्लान में ऐसी कई गलतियां हैं। इन आपत्तियों को सुधारने के लिए कमेटी अध्यक्ष सैद्धांतिक तौर पर सहमत दिखे। उन्होंने बताया कि सुनवाई की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। सुनवाई के दौरान उत्तरांचल इंजीनियर्स एवं ड्राफ्टमैन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी संगल, महासचिव डीएस राणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।