{"_id":"11-53012","slug":"Dehradun-53012-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण भारतीय फिल्म यूनिट का सदस्य गंगा में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण भारतीय फिल्म यूनिट का सदस्य गंगा में डूबा
Dehradun
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश। मुनिकीरेती थानांतर्गत दक्षिण भारतीय फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन तलाशने के दौरान राफ्ट में सवार प्रोडक्शन यूनिट का एक सदस्य अचानक गंगा में गिरने से डूब गया। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। अंधेरा होने पर अभियान बीच में ही रोकना पड़ा।
दक्षिण भारतीय अंबरा नामक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में फिल्म प्रोडक्शन यूनिट की टीम बुधवार को मुनिकीरेती क्षेत्र में पहुंची थी। अपराह्न टीम के सदस्य राफ्ट में सवार होकर शूटिंग की लोकेशन तलाशने के लिए नीम बीच से गोवा बीच की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राफ्ट में सवार टीम के एक सदस्य सदाशिवाय (45) पुत्र कौडय्या निवासी कर्नाटक का अचानक संतुलन बिगड़ा और वह गंगा में जा गिरा। घटना से हड़कंप मच गया। टीम के सदस्यों ने गंगा में रस्सी डालकर उसे बचाने का प्रयास किया, मगर वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर मुनिकीरेती थाना प्रभारी राजीव डंडरियाल ने जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया, मगर उसका कुछ पता नहीं चला।
जिला प्रशासन से ले रखी है शूटिंग की अनुमति
फिल्म के प्रोडेक्शन मैनेजर बीजे अनिल कुमार ने बताया मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला में फिल्म की शूटिंग के लिए टिहरी और पौड़ी के जिला अधिकारी से नौ नवंबर से 15 नवंबर तक की अनुमति ले रखी है। बुधवार को शूटिंग के लिए लोकेशन तलाश रहे थे, इसी बीच हादसा हो गया। बताया कि सदाशिवाय तैराक है, गंगा में गिरने के बाद वह तैरते हुए काफी आगे तक गया, मगर एक भंवर में फंस गया, उसके बाद बाहर नहीं निकल सका।