{"_id":"11-52999","slug":"Dehradun-52999-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रखा जाएगा क्रिकेट स्टेडियम का पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रखा जाएगा क्रिकेट स्टेडियम का पत्थर
Dehradun
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। दून में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का सपना पूरा होने जा रहा है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा इसका शिलान्यास करेंगे। स्पोर्ट्स कालेज में बनने वाले इस स्टेडियम में क्रिकेट के साथ ही इंडोर खेलों की सुविधा होगी।
खेल विभाग और ओएनजीसी की तरफ से राजधानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम पर सहमति बनी थी। पहले इसको सुद्धोवाला में बनाया जाना था। लेकिन वहां कई पेड़ों को काटा जाना था। इससे स्टेडियम में देरी होती। ऐसे में स्पोर्ट्स कालेज परिसर की 25 एकड़ जमीन पर स्टेडियम और मेगा स्पोर्ट्स कांपलेक्स बनाने का फैसला किया गया। स्टेडियम में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस आदि इंडोर खेलों की सुविधा भी होगी।
खेल विभाग ने फिलहाल स्टेडियम के लिए ढाई सौ करोड़ रुपये का बजट अनुमानित कर रखा है। स्पोर्ट्स कालेज के लगती वन विभाग की करीब 50 एकड़ जमीन पर स्पोर्ट्स हब बनाने की भी तैयारी है। इसके लिए वन विभाग के भूमि मांगी गई है। उप निदेशक खेल अजय अग्रवाल ने बताया कि उद्घाटन के दौरान राज्य मंत्री संसदीय कार्य और आईपीएल के अध्यक्ष राजीव शुक्ला, खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल के साथ ही ओएनजीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुधीर वासुदेवा भी मौजूद रहेंगे।