फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दीवाली तक कमांडो करेंगे बाजारों की सुरक्षा

दीवाली तक कमांडो करेंगे बाजारों की सुरक्षा

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
Dehradun Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। दीवाली तक कमांडो दस्ता बाजारों की सुरक्षा करेगा। रोजाना ये दस्ता एसएसपी के साथ बाजारों का निरीक्षण कर सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। इस नए प्रयोग के साथ रविवार को एसएसपी केवल खुराना ने खुद इस दस्ते के साथ बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हाेंने सुरक्षा और यातायात का जायता लेकर मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बाजारों में प्रतिबंध के बावजूद घुसे सात लोडर भी सीज किए।
विज्ञापन

रविवार को धनतेरस के चलते बाजारों में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए एसएसपी केवल खुराना ने सुबह से ही बाजारों में अतिरिक्त फोर्स लगा दिया था। कोतवाली पुलिस को इसके लिए बड़ी संख्या में अतिरिक्त रंगरूट दिए गए थे। सुरक्षा और यातायात के लिए बाजारों में लागू की गई नई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसएसपी क्यूआरटी के कमांडो दस्ते सहित भारी फोर्स के साथ दोपहर दो बजे बाजारों में निकल पड़े। घंटाघर, पलटन बाजार, धामावाला, डिस्पेंसरी रोड, तहसील चौक, मोतीबाजार, पटेलनगर, लक्खीबाग, दिलाराम चौक सहित आसपास के इलाकों में उन्होंने निरीक्षण किया। बाजारों में कई जगह उन्होंने खुद अतिक्रमण हटवाया। जाम लगाने वाले वाहन, ठेली और रेहड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की। बाजारों में घुसे सात लोडर सीज किए गए। भीड़ भाड़ में कई संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। ताकि कोई वारदात न हो सके। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि क्यूआरटी को बाजारों में उतारने का मकसद ये है कि कोई भी घटना न होने पर तुरंत एक्शन हो सके। ये व्यवस्था दीवाली तक रहेगी। इसके अलावा बम स्क्वॉयड भी लगातार बाजारों में घूमता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed