फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   धनतेरस पर बाजार में बरसा धन

धनतेरस पर बाजार में बरसा धन

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
Dehradun Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। धनतेरस के दिन बाजार में भगवान कुबेर की कृपा जमकर बरसी। सुबह से ही ज्वैलरी, बर्तनों, वाहनों एवं इलेक्ट्रानिक्स शोरूम एवं दुकानों में खरीदारों का जमवाड़ा रहा। अनुमान लगाया जा रहा है कि रविवार को शहर में 30 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

सर्राफा एसोसिएशन हरिद्वार के उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि सोने, चांदी के सिक्कों की खरीदारी अच्छी रही। सभी कारोबारियों के यहां से अच्छा रिस्पांस आया है। सोने और चांदी के बढ़े दामों का असर भी बाजार में खास देखने को नहीं मिला। उन्होंने बताया कि पंचपुरी में ही 60 से अधिक सर्राफ दुकानों में करीब पांच करोड़ का कारोबार हुआ है। उन्होंने बताया इस बार लोगों ने होलमार्क ज्वैलरी, सिक्कों पर ही भरोसा किया है। जिंदल ज्वैलर्स के अवनीश जिंदल ने बताया छूट और स्कीम का लोगों ने खूब फायदा उठाया है। तनिष्क के तरुण जगवानी ने बताया खरीदारों में बैंगल्स का काफी क्रेज देखा गया। बालाजी ज्वैलर्स के अतुल गर्ग ने बताया चांदी के देवी-देवताओं की मूर्ति, चांदी के दिये, प्लेट की अच्छी बिक्री हुई है।
विज्ञापन

इनसेट
बर्तन की दुकानों पर पैर रखने की जगह नहीं
धनतेरस पर बर्तन की खरीदारी का धार्मिक महत्व होने के कारण सबसे ज्यादा भीड़ इन्हीं दुकानों पर देखी गई। शहर की सभी दुकानों में सुबह से शुरू हुई बर्तनोें की बिक्री देर रात तक चलती रही। पिछले साल से ज्यादा रेट होने के बाद भी जमकर बिक्री हुई। ज्वालापुर के बर्तन कारोबारी सुनील सिंह ने बताया इस बार अच्छा कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ऑटो बाजार में बरसा धन
इस साल धनतेरस पर वाहनों के कारोबार ने रफ्तार पकड़ी। शाकुंबरी ऑटो मोबाइल्स मारुति शोरुम हरिद्वार के सेल्स मैनेजर संजय शर्मा ने बताया कि उनके शोरूम से इस बार विभिन्न मॉडल्स की 120 कारों की बिक्री हुई। हुंड्ई, टाटा और सैरवोले की भी 200 से अधिक कारों की बिक्री हुई।
अनुमान के तौर पर अगर एक कार की कीमत चार लाख रुपये मान लें तो 300 कारों के हिसाब से करीब 12 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। यूपी हीरा के सेल्स मैनेजर योगेश त्यागी ने बताया कि धनतेरस पर 230 बाइक और स्कूटरों की बिक्री हुई है। यह सभी पहले से बुक थी। उन्हें ही डिलीवरी दी गई। कार्तिक आटोमोबाइल्स के संदीपाल ने बताया कि उनके यहां एलएमएल के 30 स्कूटर धनतेरस पर बेचे गए। महिंद्रा टू व्हीलर्स, बजाज, यम्हा और टीवीएस के शोरुम से भी काफी संख्या में बाइक और स्कूटर की बिक्री हुई। शहर में करीब 500 बाइक की बिक्री का अनुमान है। एक बाइक की कीमत 50 हजार रुपये आंके तो ढाई करोड़ का औसतन कारोबार रहा है। इस लिहाज से ऑटो कारोबारियों ने सर्राफा से ज्यादा चांदी काटी।
--------------------------
डाकघर में बिके तीन लाख के सिक्के
सोने के दाम जिस कदर ऊंचाईयां छू रहे हैं, ऐसे में धनतेरस पर सिक्कों को लेकर काफी रुझान देखा गया। धनतेरस पर डाकघर की ओर से सिक्कों पर मिली सात प्रतिशत की छूट ने ‘सोने पेे सुहागे’ का काम किया। रविवार को डाकघर खुला रहा। छूट का फायदा उठाने के लिए सुबह से ही मुख्य डाकघर में सिक्कों की खरीदारी शुरू हो गई थी। पांच, 10 और 20 ग्राम के सिक्कों को लोगाें ने हाथों हाथ लिया। आधा ग्राम सिक्का भी खूब खरीदा गया। मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर केएस राणा ने बताया धनतेरस पर सोने के सिक्कों की अच्छी बिक्री हुई है। इस बार तीन लाख रुपये के सिक्के बिके। अभी दो दिन और बिक्री की उम्मीद है।

-------
इलेक्ट्रानिक्स आइटम का कारोबार चमका
धनतेरस पर यूं तो सभी सामान की बिक्री का क्रेज रहता है। लेकिन इलेक्ट्रानिक्स सामानों की ज्यादा मांग रही। इलेक्ट्रानिक्स आइटम की दुकानों पर ग्राहकोें की भीड़ जुट गई थी। फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलसीडी, एलईडी, माइक्रोवेव समेत तमाम इलेक्ट्रानिक्स आइटमों की भारी बिक्री हुई। ज्वालापुर स्थित त्रिशूल एजेंसी के अमर कुमार नेे बताया कि इलेक्ट्रानिक्स सामानों में महंगाई का कोई असर दिखाई नहीं दिया है। पिछले साल की अपेक्षा अच्छी सेल हुई। सबसे ज्यादा वाशिंग मशीन, एलसीडी, एलईडी, कंप्यूटर और लैपटॉप की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed