{"_id":"11-52795","slug":"Dehradun-52795-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर से वसूली करने वाला सिपाही बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर से वसूली करने वाला सिपाही बर्खास्त
Dehradun
Updated Sat, 10 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। जनवरी 2009 में लक्सर के एक डॉक्टर से डरा-धमकाकर 70 हजार वसूलने वाले थाना रायपुर के सिपाही जयप्रकाश को एसएसपी केवल खुराना ने बर्खास्त कर दिया। वह मुकदमे के बाद से सस्पेंड चल रहा था। इस मामले में लोअर कोर्ट से राहत न मिलने पर उसने एसएसपी देहरादून के यहां फरियाद की थी। जिससे वह संतुष्ट नहीं हुए और उसे शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया। वह हरिद्वार का रहने वाला है और उसने एक अन्य सिपाही के साथ मिलकर वसूली की थी।
जयप्रकाश जनवरी 2009 में थाना रायपुर से गैरहाजिर होकर हरिद्वार चला गया था। वहां उसने लक्सर रेलवे क्रासिंग के पास देशी दवा बेचने वाले एक डॉक्टर को नकली दवा बेचने के आरोप में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद उससे अपने साथी सिपाही अमित के साथ मिलकर 70 हजार रुपये वसूले। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज करके उन्हें तीन दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वे निलंबित भी हो गए थे। इसके खिलाफ वे कोर्ट गए। वहां से राहत न मिलने पर उसने कुछ दिन पहले एसएसपी के यहां माफी याचिका डाली थी। याचिका से संतुष्ट न होने पर एसएसपी ने उसे शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया।