{"_id":"11-52219","slug":"Dehradun-52219-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूयार्क की बुकिंग पर भी गिरी सैंडी की गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूयार्क की बुकिंग पर भी गिरी सैंडी की गाज
Dehradun
Updated Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। यूएस में आए सैंडी तूफान का असर दून पर भी देखने को मिल रहा है। इसका असर अमेरिका के मौसम पर बेशक केवल 48 घंटे रहने की बात दोहराई जा रही है, लेकिन दून के लोग इस कदर सहमे हैं कि कुछ ने जहां अपनी न्यूयार्क की बुकिंग कैंसिल करा ली है, वहीं कुछ ने अपना प्रोग्राम आगे की तारीख पर खिसका दिया है। यह वे लोग हैं, जिन्होंने तकरीबन डेढ़ महीने पहले से अपनी बुकिंग कराई हुई थी। फिलहाल ऐसे लोगों की संख्या ढाई सौ से भी अधिक है। यह संख्या अकेले देहरादून शहर से है। इनमें ज्यादातर वर्जीनिया और न्यू जर्सी जाने वाले शामिल हैं। कुछ को अपने बच्चों के पास जाना था तो कुछ को किसी-न-किसी समारोह में अपने परिजनों, परिचितों के पास।
जब तक तूफान बनी रहेगी चिंता
मुझे अपने चचेरे भाई के परिवार की बहुत चिंता खा रही है। हालांकि उससे बात हुई है, वह सुरक्षित है, लेकिन जब तक तूफान बना है तब तक चिंता बनी रहेगी।
-नीति सोढ़ी (इनके चचेरे भाई जितेंद्र सोढ़ी पेनसिल्वेनिया में रह रहे हैं। नीति को वहां जाना था, लेकिन फिलहाल सैंडी की वजह से कार्यक्रम रद्द कर दिया है।)
बहुत हैं कार्यक्रम रद्द करने वाले
‘यह सच है कि लोगों के भीतर सैंडी तूफान को लेकर डर बना हुआ है। अपने परिजनों की कुशलता जानने वाले कम नहीं हैं और वहां जाने का कार्यक्रम रद्द करने वाले भी। ’
विज्ञापन
-राजीव वर्मा, टूर-ट्रैवल कंसल्टेंट, दर्शन लाल चौक।