फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एससी, एसटी फेडरेशन का सचिवालय कूच आज

एससी, एसटी फेडरेशन का सचिवालय कूच आज

Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
Dehradun Updated Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। पदोन्नति में आरक्षण को लेकर अधिनियम बनाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड एससी, एसटी इंपलाइज फेडरेशन की ओर से बृहस्पतिवार को महारैली निकाली जाएगी। इसके लिए बुधवार की शाम से ही विभिन्न जनपदों से संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दून पहुंचने लगे। महारैली परेड ग्राउंड से दर्शन लाल चौक, घंटाघर, राजपुर रोड होते हुए सचिवालय कूच करेगी। फेडरेशन ने सचिवालय कूच के बाद तीन नवंबर को गैरसैंण में महारैली का ऐलान किया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड एससी, एसटी इंपलाइज फेडरेशन ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को सचिवालय कूच का ऐलान किया है। सचिवालय कूच के लिए पौड़ी, हरिद्वार, टिहरी और ऊधम सिंह नगर जनपदों से बुधवार शाम ही बड़ी संख्या में लोग दून पहुंच गए। फेडरेशन के अध्यक्ष मदन शिल्पकार ने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने पदोन्नति में आरक्षण का अधिनियम नहीं बनने तक डीपीसी पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को सचिवालय कूच के बाद तीन नवंबर को गैरसैंण में महारैली निकाली जाएगी। महारैली में चार जनपदों चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और रुद्रपुर से लोग शामिल होंगे। फेडरेशन के महासचिव रोहित कुमार ने कहा कि सरकार डीपीसी पर रोक लगाए एवं जब तक इरशाद हुसैन कमेटी की रिपोर्ट नहीं आती एससी, एसटी के पदों को रिक्त रखा जाए।
विज्ञापन

----------
फेडरेशन के प्रस्तावित कार्यक्रम
1-आज (बृहस्पतिवार) सचिवालय कूच
2-तीन नवंबर को गैरसैंण में महारैली
3-26 नवंबर को दिल्ली कूच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed