{"_id":"11-51644","slug":"Dehradun-51644-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगाकर युवती ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगाकर युवती ने दी जान
Dehradun
Updated Tue, 23 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। रायपुर थाना अंतर्गत मोहिनी रोड निवासी एक युवती ने मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली। इससे पहले की बचाव के लिए आसपास के लोग पहुंचते, उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार युवती ने गृह क्लेश के कारण जान दी है।
पुलिस के अनुसार रैफल होम में बाबूलाल माली का काम करता है। पत्नी की मौत के बाद वह दो बेटियों और एक बेटा संग मोहिनी रोड पर ही रह रहा था। रोजाना की भांति सोमवार की सुबह भी बाबूलाल और उसकी बड़ी बेटी काम पर चले गए, जबकि बेटा स्कूल चला गया। छोटी बेटी अंजु 17 वर्ष घर पर अकेली थी। इसी बीच उसने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा लिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े, लेकिन आग से झुलस जाने के कारण मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष राजीव रौथाण के अनुसार अंजू कक्षा चार तक पढ़ी थी, उसके बाद घर पर ही रहती थी। आत्महत्या किए जाने का कोई ठोस कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। वैसे परिजनों द्वारा एक युवक का नाम बताए जाने के कारण प्रेम प्रसंग की संभावना को देखते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है।