फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जैविक खेती से ही सुधरेगी जमीन की सेहत

जैविक खेती से ही सुधरेगी जमीन की सेहत

Thu, 18 Oct 2012 12:00 PM IST
Dehradun
Dehradun Updated Thu, 18 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सेलाकुई। नवधान्य बीज, अन्न स्वराज आंदोलन की रजत जयंती के अवसर पर नवधान्य जैव विविधता केंद्र रामगढ़ के दो दिवसीय वसुंधरा जैविक महापंचायत में देशभर के किसानों ने जैविक खेती को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार किसानों को हर संभव मदद देगी। पंतनगर यूनिवर्सिटी में जैविक बीजों का उत्पादन कर किसानों को मुहैया कराया जाएगा। मध्य प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री डा. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा कि जमीनों की सेहत सुधारने के लिए जैविक खेती जरूरी है। रसायनों के उपयोग से जमीन की उपजाऊ क्षमता घट रही है। पक्षियों और पशुओं पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने गिद्धों की घटती संख्या के लिए रासायनिक खेती को ही जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन

पर्यावरणविद् डा. वंदना शिवा ने कहा कि नवधान्य जैव विविधता संरक्षण केंद्र में पिछले 25 सालों से जैविक खेती की जा रही है। उन्होंने राज्य में जैविक खेती के लिए नीति बनाने की वकालत की। इस मौके पर अभिनेता जैकी श्राफ, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, डा. विनोद भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जैविक खेती विश्व
की मांग : जैकी श्राफ
सेलाकुई। वसुंधरा जैविक महापंचायत के समापन अवसर पर पहुंचे अभिनेता जैकी श्राफ ने कहा कि जैविक खेती आज विश्व की सबसे बड़ी मांग है। कहा कि अगर हमें अपने बच्चों को स्वस्थ जीवन देना है, तो जैविक खेती को बढ़ावा देना ही होगा। उन्होंने गांव की जिंदगी को शहर से बेहतर बताया। कहा कि वह खुद महाबलेश्वर में जैविक खेती का फार्म बनाएंगे। इस दौरान उन्होंने ‘डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा’ गीता गाकर किसानों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान वे अपने प्रशंसकों से खुलकर मिले।


नेगी के गीतों पर झूमे किसान
महापंचायत के अंतिम दिन लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने ‘देणा होया खोली का गणेश, देणा होया मोरी का नारायण’ देव स्तुति के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में गढ़वाली गीतों के माध्यम से पहाड़ी संस्कृति और वातावरण की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed