{"_id":"966708a8-d038-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"631-cadets-pass-out-from-ima-to-become-army-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए के 631 युवा अधिकारी सेना में हुए शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए के 631 युवा अधिकारी सेना में हुए शामिल
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2013 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पास आउट होने वाले 631 यंग आफिसर्स शनिवार को सेना में शामिल हुए। एयर चीफ मार्शल नार्मन अनिल कुमार ब्राउनी ने अकादमी की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
भारतीय सैन्य अकादमियों के इतिहास में पहली बार एक बैच से 74 विदेशी कैडेट्स पासआउट हुए हैं। 132 वें नियमित कोर्स में सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हरियाणा के जीसी सिद्धांत सुहाग को एयर चीफ ने स्वॉर्ड ऑफ आनर से सम्मानित किया।
विज्ञापन
चैटवुड भवन के ड्रिल स्क्वायर पर 132वें नियमित कोर्स, 115वें टेक्निकल ग्रेजुएट और 21वें टेक्निकल एंट्री स्कीम के कुल 631 जेंटलमैन कैडेट्स के साथ 74 विदेशी कैडेट्स (एफजीसी) पासिंग आउट परेड के मार्चिंग दस्ते में शामिल हुए।
विज्ञापन
जोश, तेजी और तहजीब की सलाह
शनिवार सुबह तेज बारिश से परेड लगभग सवा घंटे देरी से शुरू की गई। देरी से समारोह शुरू करने के बाद दोबारा बारिश गिरने के बीच ही अकादमी ने परेड को पूरा करवाया।
परेड कमांडर कैडेट सिंद्धांत सुहाग ने परेड की अगुवाई की। 705 जेंटलमैन कैडट्स के मार्चिंग दस्ते का एयर चीफ मार्शल एनएके ब्राउनी ने निरीक्षण किया।
एयर चीफ ने पास आउट होने वाले यंग आफिसर्स को संबोधित करते हुए भारतीय सैन्य परंपरा का निर्वाह कर जोश, तेजी और तहजीब बनाए रखने की सलाह दी।
एयर चीफ ने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान उन्हें सीखाई गई हर बात भविष्य में सफल अफसर बनने के काम आएगी। उन्होंने कैडेट्स को भविष्य की चुनौतियों के साथ जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहने की सलाह दी। इससे पूर्व आईएमए कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल मानवेंद्र सिंह और कार्यवाहक डिप्टी कमांडेंट और चीफ इंस्ट्र्क्टर मेजर जनरल बाबी मैथ्यूज को भी परेड ने सलामी दी।
74 विदेशी कैडेट हुए शामिल
अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाले मित्र राष्ट्रों के पास आउट हुए विदेशी कैडेट्स में सर्वाधिक 55 अफगानिस्तान के हैं। इसके अलावा 10 तजाकिस्तान, दो नेपाल, 2 कजाकिस्तान, 2 मालद्वीव्स, 1 लिसोथो, एक पापुआ न्यू गिनी और एक कैडेट इथोपिया का पास आउट हुआ।
एयर चीफ ने किया सम्मानित
- स्वार्ड ऑफ आनर से सम्मानित हुए हरियाणा के सिद्धांत सुहाग
- ओवर आल मेरिट में गोल्ड मेडल मिला हरियाण के विकास कुमार
- मेरिट लिस्ट का सिल्वर मेडल मिला जम्मू कश्मीर के साहिल किरनी
- मेरिट लिस्ट में कांस्य पदक मध्य प्रदेश के निकम निखिल जर्नादन
- टेक्निकल ग्रेजुएट सिल्वर मेडल मिला हरियाणा के प्रतीक धनखड़
- सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाला विदेशी कैडट अब्दुल समीम (अफगानिस्तान)
- चीफ आफ आर्मी स्टाफ बैनर - कैरेन कंपनी