{"_id":"595158664f1c1b427d8b46ba","slug":"young-man-hanged-himself-blame-on-relatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकता मिला युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटकता मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
kin of deceased
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
असोहा थाना क्षेत्र के महीपतखेडा निवासी मुकेश (24) पुत्र रामबालक रविवार आमने मामा श्यामबिहारी निवासी मनिकापुर कोतवाली पुरवा के घर सोमवार सुबह आया था। दोपहर घर से आधा किलोमीटर दूर गांव के बाहर शिवरतन की आम की बाग मे मुकेश का रस्सी से शव लटका मिला। ग्रामीणों ने देखा सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मृतक मुकेश दो भाईयों मे छोटा था। मुकेश जेसीबी चलाता था और अक्सर मामा के घर आता रहता था। शनिवार को वह मामा के घर आया था और शाम को चला गया था। रविवार सुबह वह दोबारा आया था। उसके बाद ही उसका शव लटकता मिला।
ग्रामीणों की माने तो मुकेश का मनिकापुर में एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। इसीलिए वह मामा के घर अक्सर आता रहता था। परिजनों को जानकारी होेने पर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन