फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   women hang herself

विवाहिता ने लगाई फांसी

Wed, 11 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 11 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
women hang herself
आत्महत्या - फोटो : Bureau

कस्बा निवासी विवाहिता ने ससुराल वालों के उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली। मृतका के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब नौ बजे रेखा (23) पत्नी कामता साहू ने मायके में अटारी में लगी कड़ी के सहारे फांसी लगा ली। मृतका के पिता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि रेखा की शादी करीब दो वर्ष पूर्व कामता पुत्र वंशीधर साहू निवासी टिकरी थाना खरेला महोबा से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद पति और सास ससुर रेखा के पिता से बाइक और चेन मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले पुत्री का उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन


करीब चार माह पूर्व पति कामता मारपीट कर उसे मायके छोड़ गया था। बुधवार को ससुराल वालों ने उसे फोन कर धमकाया। जिससे क्षुब्ध होकर रेखा ने फांसी लगा ली। थानाध्यक्ष जीएस दुबे ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति कामता, ससुर वंशीधर, सास गिरजा, ननद अंजू, ननदोई प्रेम साहू के विरुद्ध धारा 498 ए, 304 बी, 504 आईपीसी तथा 3/4 डीपीएक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed