{"_id":"572f7b4a4f1c1bd9525cd0b8","slug":"women-died-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sun, 08 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल वालों का कहना है कि पति की मौत के बाद से मानसिक रूप से परेशान थी। एक अन्य घटना में युवती ने जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के शंभू नगर निवासी आरती (26) पत्नी अच्छेलाल ने शनिवार की रात घर के कमरे में फांसी लगा ली। रविवार को सुबह उसका शव सीलिंग फैन पर साड़ी से टंगा देखा। सूचना सिविल लाइन चौकी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। देवर हरी ने बताया कि पिछले साल 23 मई को आरती का पति अच्छेलाल उसे विदा कराने मायके हस्तम गांव गया था। पिता ने भेजने से इनकार करते हुए डांट दिया तो उसने गांव के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। तभी से आरती मानसिक रूप से परेशान रहती थी। उसके एक पुत्री है। एक अन्य घटना में शहर के बिजली खेड़ा मोहल्ला निवासी संगीता (22) पुत्री रमेश ने शनिवार की रात घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। घटना की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन