{"_id":"684ea7888ea266fb290520d1","slug":"women-dead-body-found-in-near-patiala-rao-dhanas-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में महिला का कत्ल: लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या के बाद जंगल में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में महिला का कत्ल: लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या के बाद जंगल में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 16 Jun 2025 09:24 AM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 16 Jun 2025 09:24 AM IST
सार
चंडीगढ़ के धनास के पास पटियाला राव में झाड़ियों में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब-हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में अपराध बढ़ता जा रहा है। सिटी ब्यूटीफुल में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब जंगल में एक महिला की लाश मिली। महिला का शव गांव धनास की झील के पीछे जंगल में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।
धनास झील के पीछे जंगल में रविवार दोपहर 2.30 बजे 28 वर्षीय महिला का शव मिला। सेक्टर-26 बापूधाम कॉलोनी की रहने वाली मृतका बीना कुमारी मंडी में काम करती थीं। मूलरूप से असम की रहने वालीं बीना पति व दो बच्चों के साथ रहती थीं। सारंगपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, पुलिस ने हत्या की आशंका से इन्कार नहीं किया है।
पुलिस बीना के पति और करीबी रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि बीना शनिवार शाम को खुड्डा लाहौरा में एक रिश्तेदार से मिलने के लिए घर से निकली थीं। बीना की बहन ने बताया कि वह घर से सेक्टर-19 में शनि मंदिर जाने के लिए निकली थीं। शनि मंदिर पहुंचने पर उसने अपना मोबाइल बेटी को पकड़ा दिया और अचानक गायब हो गई। रविवार को पटियाला की राव के किनारे शव मिला। रविवार को पूजा करने गए स्थानीय महिलाओं के एक समूह ने शव को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। शव पड़े होने की सूचना पाकर डीएसपी उदयपाल, सेक्टर-17 थाना प्रभारी रोहित कुमार, सीएफएसएल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। सूत्रों के मुताबिक महिला के मुंह से खून निकलता पाया गया।