{"_id":"5b3a685f4f1c1b36578b45c0","slug":"women-arrested-at-airport-with-gold-cost-of-35-5-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े 35 लाख के सोने के साथ एयरपोर्ट पर महिला गिरफ्तार, दुबई से ला रही थी सोना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े 35 लाख के सोने के साथ एयरपोर्ट पर महिला गिरफ्तार, दुबई से ला रही थी सोना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 1.145 किलोग्राम सोने के साथ एक महिला को कस्टम विभाग की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया। महिला दिल्ली की रहने वाली है। वह दुबई की फ्लाइट से सोना लेकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आई थी।
जानकारी के मुताबिक सुबह 10.25 बजे इंडिगो की दुबई की फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड हुई। कस्टम को सूचना मिली की दिल्ली की रहने वाली महिला जीनत खातून 1.145 किलोग्राम सोना लेकर आई है। इस महिला के पास तीन बैग थे। जैसे ही महिला चेकिंग के लिए एक्सरे मशीन पर आई। कस्टम ने उनसे पूछा कि आपके पास कोई सोने की वस्तु तो नहीं है। इस पर महिला ने कोई भी चीज होने से इंकार कर दिया।
महिला के तीनों बैग जैसे ही एक्सरेे मशीन पर चेक किए गए तो दो बैग में कुछ नहीं निकला जबकि तीसरा बैग में एक्स का निशान महिला ने बनाया था। यह बैग जैसे ही कस्टम के ऑफिसर ने एक्सरे मशीन में डाला तो इसमें सोने की वस्तु के होने की पुष्टि हुई। बैग खाली कर जब अंदर की सिलाई खोली गई तो इसमें गोल्ड स्ट्रिप की चार छड़ें बरामद की गईं। खास बात यह रही कि सोने की गोल्ड स्ट्रिप में चांदी का पानी चढ़ा रखा था।
विज्ञापन
इस सोने की कीमत 35.50 लाख आंकी गई है। कस्टम ने महिला से इस सोने के होेने का कागज मांगा लेकिन महिला इसके कागज नहीं दिखा सकी। इस पर महिला का सोना जब्त कर कस्टम एक्ट 1962 के तहत केस दर्ज कर लिया गया। महिला को कस्टम ने जमानत पर रिहा कर दिया। कस्टम विभाग की ओर से सोना लाने के हर पहलू की जांच की जा रही है। जांच के बाद कस्टम ड्यूटी काटने और जुर्माना लगाने के बाद महिला को सोना वापस किया जाएगा।