{"_id":"586a7a8a4f1c1bff511587a8","slug":"woman-raped-at-night-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात के अंधेरे में शौच गई महिला का किया दुष्कर्म, फिर कपड़े ले गया साथ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात के अंधेरे में शौच गई महिला का किया दुष्कर्म, फिर कपड़े ले गया साथ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 03 Jan 2017 07:25 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में बीती रात शौच के लिए खेतों में गई एक 26 वर्षीय दलित महिला के साथ अज्ञात व्यक्ति ने दुराचार किया। आरोपी उसके कपड़े भी लेकर भाग गया। पीड़िता की सास ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने गांव पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है।
पीड़िता ने अनुसार उसने शोर मचाया। लेकिन सर्दी का मौसम होने व रात अधिक होने पर कोई उसकी आवाज नहीं सुन सका। पीड़िता ने घर आकर अपने सास ससुर से आपबीती बताई। जिस पर सास के साथ महिला थाने आई। थानाध्यक्ष ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
वहीं थानाध्यक्ष आरके सिंह मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और वहां कुछ भी ऐसा नहीं मिला। जिससे घटना संदिग्ध नजर आई। पुलिस का मानना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। खुलासा होने के भय से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। वहीं पीड़िता ने अपने बयान में आरोपी को पहचानने से साफ इंकार कर दिया। इस मामले में गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हैं।